Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

‘पूरा देश राष्ट्रीय शोक में और वह वियतनाम चले गए…’ CM साय ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का बताया अपमान

रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद से भाजपा और कांग्रेस में शुरू हुआ वार-पलटवार का दौर गुरुवार को भी जारी रहा। आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के बाद वियतनाम यात्रा जाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए इसे निंदनीय कृत्य बताया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “यह बड़ा दुख का विषय है। एक तरफ राहुल गांधी स्वर्गीय मनमोहन सिंह को अपना गुरु भी मानते हैं और संसद में उनके पेपर भी फाड़ते हैं। स्वर्गीय मनमोहन सिंह के निधन के बाद देश में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है और वे वियतनाम चले गए। इससे बड़ी निंदनीय बात क्या हो सकती है?”

बता दें कि भाजपा IT सेल प्रमुख अमित मालवीय ने बीते 29 दिसंबर को राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी डॉ. मनमोहन सिंह के अस्थि विसर्जन में शामिल नहीं हुए। इसके बाद उन्हों 30 दिसंबर को X पर लिखा था कि ​​​​​जब पूरा देश पूर्व PM के निधन पर शोक मना रहा है, तब राहुल नए साल का जश्न मनाने वियतनाम चले गए। उन्होंने लिखा था कि राहुल ने डॉ. सिंह की मौत का राजनीतिकरण किया और राजनीति के लिए उसका फायदा उठाया। गांधी परिवार और कांग्रेस सिखों से नफरत करते हैं। यह कभी न भूलें कि इंदिरा गांधी ने दरबार साहिब को अपवित्र किया था।

कांग्रेस सांसद का बीजेपी पर पलटवार

अमित मालवीय के ट्वीट पर कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ‘संघी कब ‘टेक डायवर्जन’ पालिटिक्स बंद करेंगे? जिस तरह से पीएम मोदी ने डॉ. साहब को यमुना तट पर अंतिम संस्कार के लिए जगह देने से इनकार कर दिया और जिस तरह से उनके मंत्रियों ने डॉ. साहब के परिवार को किनारे कर दिया, वह शर्मनाक है। अगर राहुल गांधी निजी तौर पर यात्रा करते हैं, तो इससे आपको परेशानी क्यों है? नए साल में स्वस्थ हों।’

बता दें कि मनमोहन सिंह का पिछले हफ्ते निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया गया।