Special Story

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नए पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री से बदलेगा मौसम का मिजाज, हल्की बारिश के साथ गरजेंगे बादल!

रायपुर। जनवरी की विदाई होने को है, लेकिन ठंड अभी जाने का नाम नहीं ले रही. छत्तीसगढ़ में फिर मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं. आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधि देखने को मिल सकती है. दो सक्रिया मौसम तंत्र के साथ नए पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री होने के आसार हैं. 28 जनवरी को उत्तरी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों में बारिश और बादल गरजने की संभावना है. वहीं 3 दिन बाद 3 डिग्री तक तापमान लुढ़क सकता है. पिछले कुछ दिनों में विभिन्न इलाकों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है.

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहा. सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस दौरान राज्य में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई.

30 जनवरी को फ्रेश पश्चिमी विक्षोभ करेगा मौसम प्रभावित!

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ 58 डिग्री पूर्व और 20 डिग्री उत्तर में स्थित है. एक प्रेरित चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण हरियाणा और उसके आसपास 1.5 कमी से 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक फ्रेश पश्चिमी विक्षोभ 30 जनवरी को उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है. प्रदेश में आज यानी 27 जनवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है. प्रदेश में न्यूनतम तापमान कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. 28 और 29 जनवरी को सरगुजा और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में दो से तीन डिग्री न्यूनतम तापमान में गिरावट संभावित है, जबकि प्रदेश के शेष भागों में न्यूनतम में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में आज सुबह धुंध का असर देखने को मिल सकता है. आज के दिन अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान के आसपास दर्ज किया जा सकता है.