Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कटघोरा नगर पालिका परिषद में ‘चाचा-भतीजा’ की जोड़ी हुई काबिज़, अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष भी बना कांग्रेस पार्टी से…

कटघोरा (कोरबा)। कोरबा जिले के पांच नगरीय निकायों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष में कब्जा जमाने के बाद कटघोरा नगर पालिका परिषद में आज भाजपा को निराशा हाथ लगी है. अध्यक्ष पद के बाद आज उपाध्यक्ष के चुनाव में भी कांग्रेस ने बाजी मार ली. उपाध्यक्ष बनने के बाद लालबाबू ठाकुर ने अध्यक्ष राज जायसवाल को चाचा बताते हुए कहा कि नगर पालिका में आज चाचा-भतीजा की जोड़ी बनी है.

बता दें कि कटघोरा नगर पालिका में 15 पार्षदों में 9 पार्षद कांग्रेस के, तो भाजपा के 5 और एक निर्दलीय पार्षद हैं. कांग्रेस के प्रत्याशी और वार्ड नं 8 के पार्षद लालबाबू ठाकुर ने 9 मतों से जीत हासिल कर उपाध्यक्ष बने. उनकी इस जीत से कांग्रेस समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला. पीठासीन अधिकारी रोहित सिंह ने बताया कि चुनाव शान्तिपूर्ण सम्पन्न हुआ. वार्ड नं 8 के पार्षद ने उपाध्यक्ष पद का चुनाव जीत हासिल की है.

जीत हासिल करने के बाद लालबाबू ठाकुर ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मेरी जीत में अध्यक्ष राज जायसवाल का बड़ा योगदान रहा है. नगर पालिका में चाचा-भतीजा की जोडी बनी है. हम लोग एक ही वार्ड से आते हैं, और हम लोग आने वाले पांच सालों में नगर की जनता का जो भी अविलाषा, उम्मीद है, भरोषा है, उसको पूरा करेंगे. किसी भी प्रकार से कोई द्वेषभाव नहीं रहेगा, सभी वार्डों में काम होगा, और अच्छे से काम करेंगे.