Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ आरएसएस के मुख्य कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा

रायपुर।  गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, छत्तीसगढ़ के मुख्य कार्यालय में प्रातः 9 बजे गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन जागृति मंडल, गुरु गोविंद सिंह नगर, पंडरी रायपुर में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर अखिल भारतीय शारीरिक शिक्षण प्रमुख जगदीश प्रसाद तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के साथ ही उपस्थित स्वयंसेवकों और नागरिकों ने राष्ट्रध्वज को नमन कर देशभक्ति के भाव से गणतंत्र दिवस मनाया।

कार्यक्रम में संघ कार्यालय के सभी स्वयंसेवक तथा आसपास के मोहल्ले के नागरिक उपस्थित रहे। पूरे वातावरण में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और गरिमा का भाव परिलक्षित हुआ। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगीत एवं प्रेरणादायी उद्बोधन के माध्यम से गणतंत्र दिवस के महत्व को रेखांकित किया गया। उपस्थित जनसमुदाय ने आयोजन को अनुशासित, प्रेरक और स्मरणीय बताया।