Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

इस्कॉन मंदिर टाटीबंध, रायपुर में तीन दिवसीय जन्माष्टमी महा-महोत्सव 2025 का कल से होगा भव्य शुभारंभ

रायपुर। इस्कॉन मंदिर टाटीबंध, रायपुर (छ.ग.) (श्री श्री राधारास बिहारी जी का मंदिर) में 15 अगस्त से 17 अगस्त 2025 तक धूमधाम से मनाये जाने वाले तीन दिवसीय जन्माष्टमी महा-महोत्सव का भव्य शुभारंभ इस्कॉन मंदिर टाटीबंध, रायपुर के अध्यक्ष एच.एच. सिद्धार्थ स्वामी द्वारा किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में इस्कॉन मंदिर टाटीबंध रायपुर के कार्यकारी अध्यक्ष सुलोचन कृष्णदास एवं फेस्टीवल कमेटी के चेयरमेन राजेश अग्रवाल और वाइस चेयरमेन शुभम सिंघल एवं कमेटी के सदस्यगण एवं भक्तगण भी उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के पहले दिन (15 अगस्त 2025, शुक्रवार), बच्चों के लिए भक्ति नृत्य (समूह) प्रतियोगिता (बाल उत्सव), समय-अपरान्ह 03 बजे से, बच्चों के लिए विविध वेशभूषा प्रतियोगिता (पौराणिक कल्पनाओं पर आधारित आयु समूह 4 से 8 वर्ष), नृत्य प्रतियोगिता (भक्ति गीतों पर आधारित) – आयु समूह 12 से 18 वर्ष (प्रतिभागियों की संख्या अधिकतम 2 से 10) कार्यक्रम की संयोजिका कंचन सिंघानिया, सुलोचना बंका एवं कांता सिंघानिया ने बताया कि बच्चों का यह कार्यक्रम पिछले 24 वर्षों से इस्कॉन मंदिर टाटीबंध, रायपुर में किया जा रहा है। इस वर्ष यह 25 वां वर्ष होगा। उन्होंने सभी लोगों से सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। बच्चों के लिए होने वाली सभी प्रतियोगिता के लिए निर्णायकगण के रूप में सरिता चौधरी, सोमा मुखर्जी, वीर थापा भी उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात बच्चों को पुरस्कृत किए जायेंगे।

दूसरे दिन (16 अगस्त, 2025, शनिवार)

इस्कॉन मंदिर प्रचार-प्रसार समिति के दिलीप केडिया एवं राजेन्द्र पारख ने बताया कि इस वर्ष विशालकाय पण्डाल (वॉटर प्रूफ) बनाया जा रहा है। साथ ही साथ पार्किंग की विशेष व्यवस्था भी की जा रही है। प्रसादम् का कार्यक्रम का सुबह से रात्रि तक भक्तों के मध्य वितरित किया जाएगा। साथ ही साथ उन्होंने बताया कि वृंदावन धाम और मुम्बई से वस्त्र एवं आभूषण मंगाये गये हैं एवं पूरे मंदिर को सजाने के लिए कलकत्ता से फूल मंगाये गये हैं।

मंगल आरती – सुबह 04.30 बजे
तुलसी आरती – सुबह 05.00 बजे
गुरू पूजा – सुबह 07.30 बजे
श्रृंगार दर्शन – सुबह 08.30 बजे
धूप आरती – सुबह 08.30 बजे
श्री कृष्ण बाललीला गुणगान – सुबह 09.30 से 10.30 बजे तक
(परम पूज्य सिद्धार्थ स्वामी जी द्वारा)
भजन कीर्तन – सुबह 10.30 से 12.30 बजे तक
राजभोग अर्पण – दोपहर 12.00 बजे
राजभोग आरती – दोपहर 12.30 बजे
उस्थापन आरती – संध्या 04.15 बजे
संध्या आरती – संध्या 07.00 बजे
प्रसाद वितरण – सुबह 10 बजे से रात्रि 02 बजे तक
महाभिषेकम् – रात्रि 09.00 बजे से 11.30 बजे तक
(पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा।)
छप्पन भोग अर्पण – रात्रि 12.00 बजे
महाआरती – रात्रि 12.15 बजे

लीला द स्प्रिचुअल रॉक बैंड,
दिल्ली, नृत्य टीम वृंदावन धाम से
दिनांक-16 अगस्त 2025, शनिवार, समय संध्या 06.30 बजे से
संध्या 07.00 बजे से प्रति घंटा आरती।
हरिनाम संकीर्तन प्रातः 11 बजे से चलता रहेगा।
सुबह 09.00 बजे से रात्रि 02.00 बजे तक दर्शन।

व्यासपूजा महा महोत्सव – तीसरे दिन
17 अगस्त 2025, रविवार

मंगल आरती – सुबह 04.30 बजे
तुलसी आरती – सुबह 05.00 बजे
गुरू पूजा – सुबह 07.30 बजे
श्रृंगार आरती – सुबह 08.30 बजे
धूप आरती – सुबह 09.00 बजे
श्रील प्रभुपाद गुणान – सुबह 09.30 से 11.00 बजे तक
श्रील प्रभुपाद महाभिषेक – सुबह 11.00 से 12.00 बजे तक
राजभोग अर्पण – दोपहर 12.00 बजे
राजभोग आरती – दोपहर 12.30 बजे
प्रसादम् – दोपहर 01 बजे से
उस्थापन आरती – संध्या 04.15 बजे
संध्या आरती – संध्या 07.00 बजे
शयन आरती – रात्रि 08.30 बजे

इस्कॉन मंदिर रायपुर के अध्यक्ष एच.एच. सिद्धार्थ स्वामी एवं फेस्टीवल कमेटी के चेयरमेन राजेश अग्रवाल एवं व्हाइस चेयरमेन शुभम सिंघल ने सभी भक्तजनों से उक्त सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और भगवान का आर्शीवाद प्राप्त करें।