Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

महिलाओं के खाते में पहुंची महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त – विष्णुदेव साय

रायपुर-   साय सरकार ने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत तीसरी किश्त महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर दी है. इसके तहत प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को एक-एक हजार की राशि उनके खातों में पहुंचाई गई है. सीतापुर की चुनावी सभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने आज महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त दे दी है. उन्होंने सभी माताओं-बहनों से अपना-अपना खाता चेक करने की बात कही.

गौरतलब है कि महिला एवं बाल विकास विभाग ने आज महतारी वंदन योजना की तृतीय किश्त अर्थात् तृतीय माह की सहायता राशि का भुगतान किया है. महतारी वंदन योजना प्रदेश में 01 मार्च 2024 से लागू की गई है. मार्च माह की सहायता राशि 10 मार्च 2024 को महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन करते हुए की गई थी. माह अप्रैल की सहायता राशि 3 अप्रैल 2024 को भुगतान की गई थी. माह मई 2024 की सहायता राशि का भुगतान 1 मई को करने के लिए प्रकिया अपनाई गई तथा माह मई की सहायता राशि कुल 654.90 करोड़ का भुगतान किए जाने की प्रक्रिया की गई है. इनमें से 63,59,226 हितग्राहियों को आधार लिंक खातों के आधार पर डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जा रहा है. इसके अंतर्गत उनके आधार से लिंक हुए बैंक खाते में सहायता राशि प्राप्त होगी. 6.48.004 हितग्राहियों, जिनके खाते आधार से लिंक नहीं है, उन्हें एनईएफटी के माध्यम से उनके खाते में भुगतान किया जा रहा है.

पूरे प्रदेश में 70.26.452 हितग्राहियों का चिन्हांकन किया गया था, जिनमें से 70,12.417 आवेदन स्वीकृत किए गए थे. अद्यतन स्थिति में मृत हुए हितग्राही एवं अपात्र हितग्राहियों को सूची से हटाते हुए माह मई में कुल 70,07,230 हितग्राहियों को भुगतान किया गया है.