Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की शिक्षाएं समाज के लिए अनमोल धरोहर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर।    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति स्वामी रामकृष्ण परमहंस की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वामी रामकृष्ण परमहंस भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना के दैदीप्यमान प्रकाश स्तंभ थे। उन्होंने अपने जीवन के माध्यम से भक्ति, प्रेम, त्याग और मानवता के उच्च आदर्शों को चरितार्थ किया। वे मानते थे कि सभी धर्मों का सार प्रेम, न्याय और परोपकार में निहित है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वामी रामकृष्ण परमहंस ने तपस्या, सत्संग, स्वाध्याय और साधना को जीवन का अभिन्न अंग मानते हुए आध्यात्मिक जागरण पर बल दिया। उनके विचारों से प्रेरित होकर स्वामी विवेकानंद ने संपूर्ण विश्व को भारतीय संस्कृति के आध्यात्मिक जीवनमूल्यों का परिचय कराते हुए मानव सेवा का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वामी रामकृष्ण परमहंस मानवता के सच्चे उपासक थे। उनका जीवन, त्याग और आध्यात्मिक दर्शन संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने आह्वान किया कि हम सभी स्वामी रामकृष्ण परमहंस के आदर्शों को आत्मसात कर मानवता की सेवा में अपना बहुमूल्य योगदान दें, जिससे समाज में प्रेम, शांति और सद्भावना का विस्तार हो और हर व्यक्ति परस्पर सम्मान, करुणा और सहयोग की भावना से प्रेरित होकर एक समरस और सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभा सके।