Special Story

किराए के वाहनों पर 130 करोड़ खर्च, पुलिस का कुल वाहन खर्च 350 करोड़ पहुंचा

किराए के वाहनों पर 130 करोड़ खर्च, पुलिस का कुल वाहन खर्च 350 करोड़ पहुंचा

Shiv Mar 12, 2026 7 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने महज़ साल भर में किराए के वाहनों…

संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को मिला बड़ा नक्सली डम्प

संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को मिला बड़ा नक्सली डम्प

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

गरियाबंद। जिले के थाना मैनपुर क्षेत्र में सुरक्षा बलों को संयुक्त…

बच्चों से पुताई करवाने वाली प्राचार्या हटाई गई, आरटीई सीटें घटाने पर हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा

बच्चों से पुताई करवाने वाली प्राचार्या हटाई गई, आरटीई सीटें घटाने पर हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में आरटीआई से जुड़ी जनहित याचिका समेत अन्य…

गैस सिलेंडर की किल्लत पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 35 सदस्य स्वमेव निलंबित

गैस सिलेंडर की किल्लत पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 35 सदस्य स्वमेव निलंबित

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को शून्यकाल के दौरान महँगाई और…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोटवारों की नियुक्ति को लेकर कहा है…

March 12, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मंदिर में रखी हनुमान जी की प्रतिमा को किया खंडित, लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में आक्रोश…

बलौदाबाजार। जिले में हनुमान जी की मूर्ति खंडित करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद लोगों में आक्रोश नजर आ रहा है. फिलहाल, गिधौरी पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है. 

गिधौरी स्थित महानदी के समीप हनुमान मंदिर की मूर्ति को तोड़ा गया है. आमजन पिछले कई वर्षों से पूजा-पाठ करते थे. आज सुबह पूजा करने के लिए गए तो हनुमान जी की खंडित मूर्ति देख दंग रह गए. जिले में लगातार मंदिरों में मूर्तियों की तोड़-फोड़ से धर्मावलंबियों में आक्रोश बढ़ रहा है. इसके पहले सुहेला व हथबंद थाना क्षेत्र में भी मूर्ति तोड़फोड़ की घटना हो चुकी है.

घटना के संबंध में गिधौरी थाना प्रभारी ने कैलाश चंद्र दास ने बताया कि नदी किनारे स्थित हनुमान जी की मूर्ति तोड़ दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे. वहीं विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने कहा कि पुलिस प्रशासन व राज्य शासन को इस तरह की घटनाओं को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए कि कहीं यह जन आक्रोश फैलाने का काम तो नहीं है.

घटना के पीछे कोई साजिश तो नहीं

उन्होंने कहा कि इसके पहले सुहेला व हथबंद थाना क्षेत्र में भी मंदिरों में स्थापित मूर्तियों की तोड़-फोड़ की गई थी. पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया था, लेकिन इसकी जांच की जानी चाहिए कि कहीं इस घटना के पीछे और कोई बड़ा हाथ तो नहीं जो छत्तीसगढ़ की शांत हिन्दू धर्म के लोगों को आक्रोशित करने का काम कर रही है.