Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

टीआई ने भू-माफिया का दिया साथ, SSP ने की लाइन अटैच की कार्रवाई

बिलासपुर। बिलासपुर में पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल उठ खड़ा हुआ है। सरकंडा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के एक मामले में थाना प्रभारी द्वारा मनमानी और एकतरफा कार्रवाई किए जाने का आरोप सामने आया है। बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी ने बिना किसी न्यायालयीन आदेश या सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के, विवादित जमीन पर एक पक्ष को कब्जा दिला दिया, जिससे पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया।

सूत्रों के अनुसार, मामला दो सगे भाइयों के बीच चल रहे जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। दोनों भाइयों के बीच संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था और यह मामला कोर्ट में विचाराधीन था। इसी दौरान एक पक्ष ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी। लेकिन, सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने न्यायालय की अनुमति के बिना मौके पर कार्रवाई की और कथित रूप से एक पक्ष को जमीन पर कब्जा दिला दिया।

इस कार्रवाई से दूसरा पक्ष नाराज हो गया और उसने पुलिस पर पक्षपात के गंभीर आरोप लगाए। पीड़ित पक्ष ने SSP से शिकायत की, जिसमें कहा गया कि थाना प्रभारी ने कानून की प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए एकतरफा कार्रवाई की है। शिकायत की जांच के बाद SSP रजनेश सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की।

SSP ने सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय को लाइन अटैच कर दिया और इस मामले में विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए। इसके साथ ही, सकरी थाना प्रभारी प्रदीप आर्या को सरकंडा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।