Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

स्थापना दिवस पर रोशनी से जगमगा रहा था प्रदेश, तब अंधेरे में डूबी थी ‘छत्तीसगढ़ महतारी’

बिलासपुर। राज्य स्थापना दिवस पर दीया तले अंधेरा वाली कहावत बिलासपुर में चरितार्थ होती नजर आई. इस अवसर पर पूरा प्रदेश रोशनी से जगमगा रहा था, वहीं बिलासपुर कलेक्टोरेट के पास स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा अंधेरे में डूबी हुई थी.

राज्योत्सव के अवसर पर बस्तर से लेकर सरगुजा तक प्रदेश रोशनी से सराबोर था. इस अवसर के लिए खासतौर से जिला मुख्यालयों को सजाया गया था. कलेक्ट्रेट, एसपी कार्यालय से लेकर तमाम शासकीय दफ्तरों को झालरों से सजाया गया था. लेकिन वहीं ठीक कलेक्ट्रेट के पास स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति अंधेरे में गम के आंसू बहा रही थी. प्रशासन ने रोशनी का बंदोबस्त नहीं किया.

कलेक्टर ने दी सफाई

वहीं इस मामले में बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने सोशल मीडिया के जरिए संज्ञान लिया है. कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि बिलासपुर नगर निगम द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी प्रतिमा परिसर का नियमित रख-रखाव किया जाता है. लाइट नियमित जलती है. उस समय किसी व्यक्ति ने बंद कर दी होगी.

देखिए वीडियो –