Special Story

किराए के वाहनों पर 130 करोड़ खर्च, पुलिस का कुल वाहन खर्च 350 करोड़ पहुंचा

किराए के वाहनों पर 130 करोड़ खर्च, पुलिस का कुल वाहन खर्च 350 करोड़ पहुंचा

Shiv Mar 12, 2026 7 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने महज़ साल भर में किराए के वाहनों…

संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को मिला बड़ा नक्सली डम्प

संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को मिला बड़ा नक्सली डम्प

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

गरियाबंद। जिले के थाना मैनपुर क्षेत्र में सुरक्षा बलों को संयुक्त…

बच्चों से पुताई करवाने वाली प्राचार्या हटाई गई, आरटीई सीटें घटाने पर हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा

बच्चों से पुताई करवाने वाली प्राचार्या हटाई गई, आरटीई सीटें घटाने पर हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में आरटीआई से जुड़ी जनहित याचिका समेत अन्य…

गैस सिलेंडर की किल्लत पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 35 सदस्य स्वमेव निलंबित

गैस सिलेंडर की किल्लत पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 35 सदस्य स्वमेव निलंबित

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को शून्यकाल के दौरान महँगाई और…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोटवारों की नियुक्ति को लेकर कहा है…

March 12, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

प्रदेश की लाड़ली बहनों के चेहरे पर मुस्कान के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल।   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भाई, बहन के प्रेम के प्रतीक सावन पर्व पर राज्य सरकार ने लाड़ली बहना योजना के तहत 1250 रुपए के साथ 250 रुपए शगुन की राशि के रूप में बहनों के खातें में जमा कराए हैं। प्रदेश सरकार बहनों के चेहरे पर मुस्कान के लिए कृत-संकल्पित है। उन्होंने सभी बहनों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी । मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी से अपील की कि “हर घर तिरंगा अभियान” में अपने घरों पर तिरंगा झंडा अवश्य लगाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों का भाई होने पर वे गौरवान्वित महसूस करते हैं। अपनी इन सवा करोड़ बहनों के साथ सावन का पूरा माह रक्षाबंधन मनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक देश में बसे भारतवंशियों की हमेशा चिंता करते हैं और जरूरत पड़ने पर हर नागरिक की हरसंभव मदद करते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भैंसदेही महाविद्यालय का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंजन सिंह कोरकू के नाम और मेंडा जलाशय का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम भाऊ कोरकू के नाम पर करने की घोषणा भी की। साथ ही भैंसदेही में जनजातीय संस्कृति अध्ययन शाला प्रारंभ करने की घोषणा भी की। उन्होंने भीमपुर में 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल स्वीकृत करने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैतूल जिले की बहनों को झूला झुलाया और बहनों पर पुष्प-वर्षा कर स्वागत किया। उन्होंने उपस्थित बहनों से राखी बंधवाकर “श्रावण उत्सव” मनाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस दौरान जनजातीय वेशभूषा में लोकनृत्य में भी शामिल हुए।

केंद्रीय जनजातीय मामलों के राज्यमंत्री श्री उईके ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश में जनजातीय वर्ग के कल्याण के लिए सरकार ने अनेक निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। पिछले 10 वर्षों में देश में जनजातियों का सम्मान बढ़ा है। उनके गांव में ही रोजगार के भरपूर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उन्हें अब रोजगार की तलाश में अन्य गांवों व शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ता।

विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 60.29 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। इनमे 26.70 करोड रुपए लागत के कुल 11 कार्यों का भूमि-पूजन और लोक निर्माण विभाग के सेतु विकास निगम के 33.59 करोड रुपए लागत के 7 कार्यों का लोकार्पण भी किया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परीजन का किया सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंजन सिंह कोरकू एवं सरदार विष्णु सिंह गोंड के परिजन का सम्मान किया। साथ ही “एक पेड़ मां के नाम अभियान” के तहत कार्यक्रम स्थल पर आम का पौधा लगाया। बताया गया कि अभियान के तहत जिले में अभी तक 3.40 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के तहत हितलाभ वितरित भी किये।

विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलो का अवलोकन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैतूल जिले के भैंसदेही में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलो का अवलोकन किया। उन्होंने आजीविका मिशन के स्टॉल पर महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार वर्मी कंपोस्ट, बांस से बनी होम डेकोरेशन की सामग्री, साबुन, वाशिंग पाउडर, ब्रास मेटल से बनी आकर्षक सामग्री प्रस्तुत की सराहना की। इसके अलावा वन विभाग के स्टाल में महुआ के लड्डू, महुआ के बिस्कुट और बांस से बनी गई कलाकृतियां प्रस्तुत की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल पर कोदों, कुटकी, ज्वार, बाजरा व मक्का जैसे मोटे अनाजों से तैयार पोषण आहार मुख्यमंत्री डॉ. यादव के समक्ष प्रस्तुत किये गए, जिसे मुख्यमंत्री ने सराहा कार्यक्रम में जन-प्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें उपस्थित रहीं।