Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पीएम आवास के लिए रेत ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर को SDM ने पकड़ा, चालक ने गाड़ी छोड़ने मांगे 10 हजार, ग्रामीणों ने निकाली पदयात्रा, कहा – रेत की व्यवस्था करे या फिर मकान बनाकर दे प्रशासन

गरियाबंद। मैनपुर जनपद क्षेत्र के बोईरगांव पंचायत के 60 से 70 ग्रामीण पंचायत प्रतिनिधियों के साथ पदयात्रा निकालकर 10 किमी पैदल चलकर मैनपुर जनपद कार्यालय पहुंचे। बैनर लेकर निकले ग्रामीणों ने मैनपुर एसडीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने एसडीएम होश में आओ के नारे लगाए।

जनपद सदस्य सुख चंद ध्रुव के नेतृत्व में निकाली गई इस पदयात्रा में जनपद पंचायत पहुंचकर ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन पंचायत इंस्पेक्टर राजकुमार ध्रुवा को सौंपा। ध्रुवा ने कहा कि ग्रामीणों की मांग को विधिवत उच्च कार्यालय में अवगत करा दिया जाएगा। दरअसल एक दिन पहले एसडीएम तुलसी दास मरकाम ने बोइरगांव पंचायत के आवास निर्माण के लिए रेत ढुलाई में लगे दो ट्रैक्टर को जब्त किया था। इसी बात से नाराज ग्रामीणों ने पदयात्रा निकालकर रेत की व्यवस्था कर ट्रैक्टर को छोड़ने या फिर आवास निर्माण कर देने की मांग काे लेकर कलेक्टर के नाम जनपद में ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में बताया कि उनके पंचायत के 7 आश्रित ग्राम में जनमन पीएम आवास योजना के तहत 344 आवास का निर्माण किया जा रहा है। ट्रॉइवल ब्लॉक में रेत का कोई भी वैध खदान नहीं है। ऐसे में ग्रामीण समीपस्थ नदी नाले से रेत की आपूर्ति करते हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वाहन छोड़ने के लिए संपर्क करने पर एसडीएम के वाहन चालक ने 10 हजार की मांग की। पैसा नहीं देने पर कार्रवाई कर फाइल खनिज विभाग को भेजने की बात कही। ग्रामीणों ने कलेक्टर से कहा है कि उन्हें सरकारी योजनाओं के तहत मंजूर आवास निर्माण के लिए या तो रेत दिलाया जाए या आवास पूरा बनाकर दिया जाए।