Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सैनिक स्कूल विवाद ने पकड़ा तूल, भाजपा के बाद अब सड़क पर उतरी कांग्रेस, डीईओ का किया पुतला दहन…

गरियाबंद। जिले में स्वीकृत सैनिक स्कूल को जिला मुख्यालय से बाहर ले जाने और गलत जानकारी शासन को भेजने पर भाजपा के बाद अब कांग्रेस के निशाने पर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) हैं. कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज तिरंगा चौक पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए डीईओ का पुतला दहन कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

गरियाबंद में सैनिक स्कूल खोले जाने के मुद्दे पर दो दिन पहले वरिष्ठ भाजपा नेता मुरलीधर सिन्हा ने न केवल डीईओ के कार्यशैली पर सवाल उठाया था, बल्कि कह दिया था कि ऐसे डीईओ को गधे में घुमाना चाहिए. अब कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सैनिक स्कूल के लिए जिले के पांचों अनुविभागों से उपयुक्त भूमि की जानकारी मंगाई जानी थी, लेकिन यह प्रक्रिया पूरी किए बिना ही एकतरफा और संदिग्ध तरीके से स्थल चयन का फैसला लिया गया.

कांग्रेस ने सवाल उठाया कि आखिर किसके इशारे पर यह निर्णय लिया गया, और इसे पारदर्शिता के खिलाफ बताते हुए बड़ी साजिश की आशंका जताई है. हालांकि, भाजपा नेता के बयान के बाद ही डीईओ जगजीत सिंह धीर ने जिले के पांच अनुविभाग के एसडीएम को पत्र लिख सैनिक स्कूल के लिए आवश्यक 70 एकड़ भूमि की मांग रखी है. यह भी कहा है कि जहां उपयुक्त भूखंड मिलेंगे, वहां अब सैनिक स्कूल निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा.

प्रशासनिक कसावट में कमी

जिले में पिछले 4 माह से प्रशासनिक कसावट की कमी देखी जा रही है. इस दौरान मांग और शिकायत पर कार्यवाही को लेकर 30 से ज्यादा प्रदर्शन का रिकॉर्ड बना दिया गया है. कांग्रेस का आरोप है कि प्रशासनिक कसावट के अभाव में विभाग अध्यक्ष मनमानी कर रहे है. निर्माण कार्य, सप्लाई हो या फिर हितग्राही मूलक योजनाएं, सभी में लगातार खामियां उजागर हो रही है.