Special Story

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सहयोग केंद्र बना जनसमस्याओं के समाधान का मंच, आम जनता और कार्यकर्ताओं से मंत्री कर रहे सीधे संवाद

रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संचालित सहयोग केंद्र इन दिनों कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के लिए उम्मीद का केंद्र बन गया है। प्रदेश सरकार के मंत्री लगातार सहयोग केंद्र पहुँचकर कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं और उनके आवेदनों का त्वरित निराकरण कर रहे हैं।

सहयोग केंद्र में समस्याओं के समाधान से कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आमजनों में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक और प्रशासनिक समस्याओं को लेकर सहयोग केंद्र पहुँच रहे हैं, जहाँ संबंधित मंत्रियों मौके पर ही निर्देश देकर समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं।

मंत्रियों का निर्धारित कार्यक्रम —

9 फरवरी को प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही मौजूद रहेंगे।

10 फरवरी को कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव सहयोग केंद्र में आम जनता की समस्याएँ सुनकर समाधान करेंगे। उनके साथ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जी. वेंकटेश्वर राव उपस्थित रहेंगे।

11 फरवरी को कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव उनके साथ रहेंगे।

12 फरवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहयोग केंद्र में आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। उनके साथ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नंदन जैन उपस्थित रहेंगे।

13 फरवरी को वन मंत्री केदार कश्यप सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रामजी भारती उनके साथ रहेंगे।

भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा शुरू किया गया यह सहयोग केंद्र शासन और जनता के बीच सेतु का कार्य कर रहा है, जहाँ समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की संवेदनशीलता और जवाबदेही को दर्शाता है।