Special Story

‘प्रदेश को बचाने के लिए सतर्क रहें’— अफीम की खेती पर भूपेश बघेल की चेतावनी

‘प्रदेश को बचाने के लिए सतर्क रहें’— अफीम की खेती पर भूपेश बघेल की चेतावनी

Shiv Mar 12, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री…

खेल क्रांति की नई कहानी : बस्तर ओलंपिक के बाद सरगुजा ओलंपिक से हो रहा उत्तर छत्तीसगढ़ में खेल युग की नई शुरुआत

खेल क्रांति की नई कहानी : बस्तर ओलंपिक के बाद सरगुजा ओलंपिक से हो रहा उत्तर छत्तीसगढ़ में खेल युग की नई शुरुआत

Shiv Mar 12, 2026 7 min read

रायपुर। अपनी समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक संपदा और आदिवासी परंपराओं के…

रायपुर में 18 मार्च को लगेगी डाक अदालत, डाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का होगा समाधान

रायपुर में 18 मार्च को लगेगी डाक अदालत, डाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का होगा समाधान

Shiv Mar 12, 2026 1 min read

रायपुर। डाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए…

बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 12, 2026 3 min read

रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

March 12, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पांच साल बाद शुरू हुआ बूढ़ातालाब से दानी स्कूल जाने वाला मार्ग

रायपुर. स्वामी विवेकानंद सरोवर बूढ़ातालाब पथ का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया. इस दौरान साव ने कहा, लोगों की मांग उनकी आवश्यकता को देखते हुए बूढ़ातालाब से दानी स्कूल जाने वाले मार्ग को खोला गया है. अब यातायात की समस्या भी खत्म होगी. बच्चे अब आसानी से स्कूल कॉलेज पहुंच पाएंगे. पहले डेढ़ दो किलोमीटर का फेरा लगाना पड़ता था, अब इससे मुक्ति मिलेगी.

शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, पांच सालों का इंतजार अब खत्म हो गया है. रास्ता बंद होने से शासकीय कन्या उत्कृष्टता हिंदी दानी विद्यालय और दानी गर्ल्स कॉलेज के दस हज़ार विद्यार्थी प्रभावित थे. रोड बंद होने के कारण एक्सीडेंट्स के शिकार भी होते थे. ट्रैफ़िक जाम होता था. अब रास्ता खुलने से ट्रैफ़िक जाम नहीं होगा. दानी स्कूल, दानी कॉलेज के दिवाल से लगी कही दुकान नहीं लगेगी.

दिल्ली, बैंगलोर जैसा होगा रायपुर का विकास : बृजमोहन

मंत्री बृजमोहन ने कहा, पांच साल में रायपुर का विकास नहीं हुआ. न्याय नहीं अन्याय हुआ है. अब दिल्ली बैंगलोर जैसे बड़े शहरों जैसा रायपुर का विकास होगा.