Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बैंकों की भूमिका महत्वपूर्ण, MSME को मिलेगा नया आयाम: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत, समृद्ध भारत के सपने को साकार करने में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (MSME) का सशक्तिकरण एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। स्टार्टअप्स के माध्यम से भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं। ऐसे में बैंकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। यह कहना है सांसद बृजमोहन अग्रवाल का जो मंगलवार को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, रायपुर रीजन द्वारा आयोजित मेगा MSME आउटरीच कैंप में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान लगभग 150 हितग्राहियों को पीएम मुद्रा, नारी शक्ति, यूनियन सपोर्ट एवं पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत ₹110 करोड़ से अधिक की राशि वितरित की गई।

इस अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने कहा, “हमारा निरंतर प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वित्तीय सहायता एवं संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि छोटे और मध्यम उद्योगों के साथ ही पारंपरिक उद्योगों को मजबूती मिले और वे राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकें।”

उन्होंने बैंकों से पारंपरिक उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए ज्यादा से ज्यादा वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का आह्वाहन किया। कार्यक्रम में जीएम, स्ट्रेटजी वर्टिकल, सेंट्रल ऑफिस राजीव कुमार झा, रीजनल हेड अनुज कुमार सिंह समेत विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।