Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

11 लाख की लूट की घटना निकली फर्जी, पुलिस से शिकायत करने वाला ही निकला मास्टरमाइंड

जांजगीर। दिनदहाड़े 11 लाख 79 हजार आठ सौ रुपये लूट की घटना फर्जी निकली। दीपेश देवांगन निवासी चोरिया द्वारा थाना बाम्हनीडीह में लगभग शाम 5 बजे उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने पूर्व से व्यावसायिक परिचित ग्राम करनौद से किरीत सिन्हा नामक व्यक्ति से 11,79,800/- रुपए प्राप्त कर यूनियन बैंक चांपा में जमा करने जा रहा था। इसी दौरान बम्हनीडीह के आगे पूछेली, अमोदी गांव के पास पहुंचा था तभी बाइक में सवार तीन लड़कों ने जिसमें से दो ने स्कार्फ और बांधा था और एक ने टोपी पहनी थी उससे लिफ्ट मांगी और उसके नहीं रुकने पर उन तीनों पीछा करके बाइक सामने अडाकर मारपीट करके उसके बैग में लगभग 11,79,800 रु एवं लैपटॉप को लूट कर ग्राम पूछेली के पास अज्ञात तीन व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर नकदी रकम और स्वयं का लैपटॉप लूट लिए जाने की बम्हनीडीह पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना के बाद थाना बम्हनीडीह पुलिस द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करते हुए जिले भर में नाकाबंदी, साइबर सेल की सहायता एवं घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। परंतु घटनास्थल से किसी भी प्रकार की लूटपाट के साक्ष्य नहीं मिले, घटना स्थल की बारीकी से निरीक्षण, दीपेश देवांगन के द्वारा घटना की सूचना देने में की गई विलम्ब के साथ साथ बयानों में विरोधाभास होने, संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पूछताछ के दौरान संदिग्ध व्यवहार के आधार पर जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो आरोपी टूट गया और कबूल किया कि उस पर करीब 8 लाख रुपये का कर्ज है, जिसे चुकाने की नीयत से उसने ₹11,79, 800रु/ का गबन कर लूट की झूठी कहानी गढ़ी और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। प्रकरण की जांच/विवेचना दौरान पुलिस को भ्रमित करना पाए जाने से किरीत सिन्हा निवासी करनौद की रिपोर्ट पर थाना बम्हनीडीह में झूठी लूट की मास्टरमाइंड आरोपी दीपेश देवांगन के विरुद्ध Misappropriation of property… (अमानत में ख़यानत) अपराध क्रमांक 70/2025 धारा 217, 316(2) BNS (पुलिस को झूठी सूचना देकर भ्रमित करना) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान दीपेश देवांगन के ग्राम चोरीया स्थित निवास से किरीत सिन्हा से बैंक में जमा करने ली गई संपूर्ण राशि ₹11,79,800/रु एवं लैपटॉप बरामद किया गया।

आरोपी द्वारा बताया गया कि वह वर्ष 2018 से एकाउंटिंग, हिसाब किताब, खरीदी बिक्री एवं हवाला से संबंधित कार्यों में संलिप्त है तथा मेडिकल, कपड़ा दुकान, छड़, सीमेंट, कृषि केंद्र दुकानों से कच्चे -पक्के रूप में धन का लेन-देन करता रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।