Special Story

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सीतापुर विधायक और BMO के टकराव का अंजाम: लापरवाही के आरोप में डॉक्टर सस्पेंड, जांच कमेटी गठित

रायपुर।  सरगुजा जिले में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और बतौली के BMO डॉ. संतोष सिंह के बीच हुए विवाद ने बड़ा मोड़ ले लिया है। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल मरीज के इलाज में लापरवाही बरतने और उसे एम्बुलेंस की जगह टाटा मैजिक वाहन में रेफर करने के आरोप पर विधायक टोप्पो भड़क गए थे। उन्होंने BMO के निलंबन की अनुशंसा की, जिसके बाद संयुक्त संचालक ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की।

जांच में दोषी पाए जाने पर CMHO सरगुजा डॉ. प्रेम सिंह मार्को ने बुधवार शाम आदेश जारी करते हुए डॉ. संतोष सिंह को BMO पद से हटा दिया और उनके मूल पदस्थापना स्थल PHC बटईकेला में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए।

वहीं, डॉ. संतोष सिंह ने विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि टोप्पो ने एम्बुलेंस ड्राइवर को थप्पड़ मारा और उनके समर्थकों ने BMO से गाली-गलौज व धक्का-मुक्की की। इस पूरे मामले ने स्वास्थ्य विभाग और राजनीति के बीच टकराव को उजागर कर दिया है, जिसकी जांच अब उच्च स्तर पर जारी है।