Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

थाने से बलात्कार का आरोपी चकमा देकर फरार, एसपी ने पूरे थाने को किया सस्पेंड

बेमेतरा।   छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एसपी ने थाने से बलात्कार का आरोपी फरार होने के मामले में बड़ा एक्शन लिया है. पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने टीआई समेत 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया. साथ ही फरार आरोपी का पता बताने वाले को 5000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की है. 

दरअसल, आरोपी देवेंद्र यादव दुष्कर्म के आरोप में थान खम्हरिया थाने में बंद था. यहां से गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब 3 बजे वह फरार हो गया. आरोपी ने हथकड़ी से हाथ निकाला, जिसके बाद थाने की छत से छज्जे के सहारे नीचे उतरा, फिर अंधेरे और कूलर की आवाज का फायदा उठाकर भाग निकला.

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू थानखम्हरिया थाना पहुंचे. जहां उन्होंने पूरे परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की. 

प्राथमिक जांच रिपोर्ट में निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, सहायक उप निरीक्षक भानु प्रताप पटेल, एक प्रधान आरक्षक और दो आरक्षक की लापरवाही सामने आई. जिसके बाद इन सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई.  इस घटना के बाद से पुलिस की कार्यशाली पर लगातार सवालिया निशान उठ रहे हैं. वहीं पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार जुटी है.