Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

थमने लगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जताई अगले दो दिनों में राहत की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश अब धीरे-धीरे थमती नजर आ रही है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले दो दिनों में राज्यभर में वर्षा की तीव्रता और वितरण में गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि, कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बनी हुई है।

मौसम विशेषज्ञ का अनुमान

मौसम विशेषज्ञ संजय बैरागी ने बताया, “छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से जारी बारिश का असर अब धीरे-धीरे कम होने वाला है। अगले दो दिनों में प्रदेशभर में वर्षा के वितरण और उसकी तीव्रता में गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि, कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा होती रहेगी।”

मानसून की स्थिति

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून की द्रोणिका (ट्रफ लाइन) फिलहाल जैसलमेर से दक्षिण राजस्थान, गुना, दमोह, पेंड्रा रोड, संबलपुर और गोपालपुर होते हुए बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है। इसके अलावा—

दक्षिण राजस्थान में बना निम्न दाब क्षेत्र और उससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण मध्य प्रदेश से उत्तर-पूर्वी झारखंड तक असर डाल रहा है।

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा-आंध्र तट पर भी ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है।

इन मौसमी प्रणालियों की वजह से छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा और वज्रपात की संभावना बनी हुई है।

किसानों और आम जनता को राहत

लगातार बारिश के कारण जिन इलाकों में जलभराव और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा था, वहां अब राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में बारिश की तीव्रता घटने से फसलों को भी फायदा मिलेगा। वहीं, सामान्य जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौटने की संभावना है।