Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात

रायपुर।   छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ का प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से आज उनके निवास में मुलाकात कर प्राचार्य पदोन्नति टी संवर्ग पश्चात पदाकन के सफल निष्पादन हेतु हार्दिक आभार व्यक्त किया.

इसी परिप्रेक्ष्य में ई संवर्ग प्राचार्य पदाकन की शीघ्र कार्यवाही निष्पादन की अपेक्षा की. शिक्षा मंत्री ने शीघ्र शनिवार शाला संचालन समय पूर्ववत प्रातः 07.30 बजे से 11:30 बजे तक करने की आदेश जारी करने की बात कही. व्याख्याता ई संवर्ग पर शीघ्र पदोन्नति की बात कही. इसी के साथ सुझावात्मक 11 बिंदु शामिल किये गये – सहायक शिक्षकों का तृतीय समय मान वेतनमान, गैर शिक्षकीय कार्यों पर पूर्ण प्रतिबंध, एकीकृत परिसर में जहां कक्षा एक से 12 वी तक की कक्षाएं संचालित हैं उप प्राचार्य पद का सृजन करने की मांग की।

इस प्रतिनिधि मंडल में संजय सिंह ठाकुर प्रांताध्यक्ष, ओंकार सिंह प्रमुख प्रांतीय संगठन मंत्री, डॉ अशोक कुमार गुप्ता उपप्राताध्यक्ष, मनोज राय महामंत्री, हरि प्रसाद शर्मा, भुवन सिंहा संभागीय अध्यक्ष, टीकम सिंह साहू प्रांतीय मंत्री, भुवनेश्वर देवांगन प्रांतीय मंत्री, हरनारायण राजपूत जिला अध्यक्ष, देवेंद्र तिवारी, नेम सिंह साहू, प्रणव माड्रारिक शामिल रहे. उक्ताशय की जानकारी टीकम सिंह साहू प्रांतीय मंत्री ने दी. यह जानकारी मनीष देवांगन रायपुर जिला अध्यक्ष एवं धरसीवां संगठन मंत्री अवध राम वर्मा द्वारा जारी किया गया।