Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सेंट्रल जेल की 22 फीट ऊंची दीवार कूदकर फरार हुआ कैदी, सरकंडा से देर रात फिर दबोचा गया

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के सेंट्रल जेल में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गईचोरी मामले में बंद कैदी राजा गोंड ने सुरक्षा इंतजाम को ठेंगा दिखाकर सेंट्रल जेल की 22 फीट ऊंची दीवार से फरार हो गया. इस घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. हैरानी की बात है कि जेल की करंट से घिरी दीवार भी उसे रोक नहीं सकी. हालांकि कुछ घंटों के बाद कैदी को सरकंडा से पकड़ा लिया गया और दोबारा जेल में बंद कर दिया.

जानकारी के मुताबिक, मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरा से चोरी के मामले में पकड़ाया आरोपी राजा गोंड सेंट्रल जेल में बंद है. 8 जून की शाम गार्ड को बिना भनक लगने दिए कैदी जेल की 22 फीट दिवार को फांद कर फरार हो गया. घटना की सूचना उसके एक परिचित ने 112 नंबर पर कॉल कर दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को सरकंडा क्षेत्र से पकड़ लिया गया.

कैदी को देर रात दोबारा सेंट्रल जेल में दाखिल कराया गया. घटना ने जेल की सुरक्षा उपायों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं, मामले की जांच जारी है।