Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अश्वारोही दल की प्रस्तुति ने किया रोमांचित, राजधानी रायपुर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में किया प्रदर्शन

रायपुर।   स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और हज़ारों दर्शकों के बीच छत्तीसगढ़ पुलिस के अश्वारोही दल का प्रदर्शन हुआ। पुलिस अश्व दल का नेतृत्व प्लाटून कमांडर योगेश चंद्रा ने किया। आज प्रदर्शन में 13 अश्व और उनके संचालित करने वाले जवान शामिल रहे। अश्वारोही दल के प्रदर्शन की शुरुआत अश्व सारंगी पर सवार होकर आरक्षक संतोष साहू ने फ्लैग होस्टिंग करते हुए की। उनके बाद अश्व गंगा पर सवार होकर आरक्षक विक्रम सिंह ने स्टैडिंग सैल्यूट दिया।

इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए टेंट पेगिंग का प्रदर्शन क्रमशः शक्ति, रुद्र, आभा, अश्वत्थामा पर सवार होकर प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश यादव, आरक्षक कुमारेश मिस्त्री, आरक्षक दिलीप कर्ष एवं आरक्षक अजय जैन ने किया। शो जपिंग का प्रदर्शन अश्व – केसरी, अवनी, अलकनंदा व धनुष पर सवार रहते हुए क्रमशः प्रधान आरक्षक अनिल कुमार, आरक्षक विक्रम सिंह, आरक्षक लोकेश्वर सिदार एवं धनेश्वर कंवर ने किया। अंतिम में अश्वारोही दल की पूरी टुकड़ी ने गैलप राउंड की प्रस्तुति दी। अश्वारोही दल की यह सभी प्रदर्शन रोमांच से भरपूर व रोंगटे खड़े कर देने वाला रहा।