Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बिजली कटौती और पानी की समस्या से जूझ रही न्यायधानी की जनता, ट्रिपल इंजन सरकार पर पूर्व विधायक ने साधा निशाना…

बिलासपुर। आंधी-तूफान और बारिश के बाद न्यायधानी बिलासपुर की जनता अब बिजली के साथ पानी की समस्या से जूझ रही है. शहर के कई इलाकों में कल दोपहर 3 बजे से गुल बिजली अब तक नहीं आई है. ऐसे में पूर्व विधायक शैलेष पांडेय ने ट्रिपल इंजन सरकार पर जनता के सरोकार से मुंह मोड़ लेने का आरोप लगाया है.

पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने कहा है कि भाजपा के जनप्रतिनिधि, जिन पर जनता ने भरोसा जताया है, वे ऐसी परिस्थिति में राहत दिलाने के बजाय घर में सो रहे हैं. भाजपा विधायकों के घर में बिजली है, लेकिन आम जनता के घर में अंधेरा है. केंद्रीय राज्य मंत्री तथा डिप्टी सीएम को भी बिजली कटौती और पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों की चिंता नहीं है.

पूर्व विधायक ने कहा कि दो दिन लगातार बिजली कटौती से कई वार्डों में पानी नहीं आ रहा है. बिजली के तार टूट गए हैं. जब लोग बिजली दफ्तर जा रहे हैं, तो पुलिस वाले भगा रहे हैं. उन्होंने सवाल किया कि क्या इसी दिन के लिए जनता ने भाजपा की सरकार बनाई थी, और शहर में भाजपा का विधायक चुना था. बिलासपुर शहर की जनता अब ठगा हुआ महसूस कर रही है.

बिजली कटौती और पानी की समस्या को लेकर पूर्व विधायक शैलेष पांडेय ने बिलासपुर शहर में एक बड़ा जन आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को इस पर ध्यान देना होगा. बिजली दफ्तर में अधिकारी भी गायब हो गए, विभाग में कर्मचारी नहीं है. टूटे खंबे तथा तार नहीं बना रहे हैं. ट्रिपल इंजन की सरकार को लोगों की परेशानी से कोई सरोकार नहीं है.