Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

ऑपरेशन थिएटर में ले जाते ही बातचीत कर रहे मरीज की मौत, प्राइवेट हॉस्पिटल को किया गया सील

जांजगीर-चांपा। जिले के एक निजी अस्पताल अनंत हॉस्पिटल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. प्राथमिक जांच में खामियां पाए जाने पर देर रात अस्पताल को सील कर दिया गया. इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी देर रात तक मौके पर मौजूद रहे. जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक 18 जून को सड़क हादसे में घायल हुआ था और उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था. ऑपरेशन की जरूरत होने पर उसे अनंत हॉस्पिटल रेफर किया गया.

परिजनों ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन ने पहले कहा था कि मरीज की हालत ठीक है और सब कुछ सामान्य हो जाएगा. लेकिन ऑपरेशन थिएटर ले जाने के कुछ देर बाद डॉक्टरों ने आकर बताया कि मरीज की मौत हो चुकी है.

मृतक की बहन ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि डॉक्टरों ने लापरवाही की, जिसकी वजह से युवक की जान चली गई. उन्होंने कहा कि हमें भरोसा दिलाया गया था कि मरीज सुरक्षित है, लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही ने बड़ा हादसा कर दिया. मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने अस्पताल की जांच कराई. जांच टीम की रिपोर्ट में इलाज में गंभीर खामियां पाई गईं. इसके आधार पर प्रशासन ने अनंत हॉस्पिटल को सील कर दिया. अधिकारी पूरे मामले की विस्तृत जांच करने की बात कह रहे हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.