Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी की राह आसान नहीं, शपथग्रहण के पूर्व मच गया बवाल…

बलौदाबाजार। जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष आकांक्षा गोलू जायसवाल की राह आसान नहीं दिखाई दे रही है. चुनाव में भाजपा ने उन्हें अधिकृत प्रत्याशी घोषित नहीं किया था, जिसके बाद वे बतौर निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी. अब शपथग्रहण समारोह के पूर्व बवाल खड़ा हो गया है.

दरअसल, सतनामी समाज के युवाओं ने देर रात कोतवाली पहुंचकर नवनियुक्त अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल व उपाध्यक्ष पवन साहू के विरुद्ध समाज को ‘हरिजन’ कहकर अपमानित करने का आरोप लगाते हुए एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है.

यह मामला तब सामने आया जब ग्राम खैरी के पंच मुन्ना कोशले को उनके ही ग्राम के नेतराम धुव ने जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष की तरफ से सम्मान समारोह का आमंत्रण पत्र दिया, जिसमें मुन्ना कोशले व समस्त हरिजन समाज लिखा था. फिलहाल, कोतवाली पुलिस ने आवेदन लेकर जांच के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की बात कही है.

बता दे कि आकांक्षा जायसवाल के अध्यक्ष चुने जाने के दिन से ही भाजपा में बवाल मचा हुआ है, जिसके चलते दो बार शपथग्रहण टल गया है. अब सतनामी समाज के युवाओं ने हरिजन शब्द का इस्तेमाल करने को लेकर कोतवाली में आवेदन देकर नया मोड़ दे दिया है. अब देखना होगा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता आकांक्षा जायसवाल के विरुद्ध लगातार हो रहे विरोध को किस तरह हल करते हैं.