Special Story

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

यात्री बस बेकाबू होकर सड़क किनारे दुकान में जा घुसी, चपेट में आने ट्रैक्टर हुआ क्षतिग्रस्त

बालोद। जिले में बेकाबू यात्री बस सड़क किनारे दुकान में जा घुसी. चपेट में आने से किसान का ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया है. हादसे के बाद से ड्राइवर मौके से फरार हो गया है. राहत की बात यह है कि किसी प्रकार की जनहानि इस हादसे में नहीं हुई है. घटना गुरुर थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के अनुसार, जगदलपुर की ओर से आ रही यात्री बस (CG 19 F 2277) रायपुर की तरफ जा रही थी. इस बीच नेशनल हाईवे 30 ओर कोचवाही गांव के पास बस बेकाबू होकर सड़क किनारे दुकान में घुस गई.

यह हादसा सुबह करीब 4 बजे की बताया जा रहा है. हादसे में कोई जनहानि की सूचना नहीं है. घटनास्थल पर खड़े ट्रैक्टर को नुकसान पहुंचा है. वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है.