Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

चिकित्सा शिक्षा विभाग का मीडिया प्रोटोकाॅल का आदेश हुआ स्थगित, मीडियाकर्मियों ने प्रदर्शन के बाद बैकफूट में आयी सरकार

रायपुर।  छत्तीसगढ़ चिकित्सा शिक्षा विभाग की तरफ से जारी मीडिया प्रोटोकॉल के आदेश को आज स्थगित कर दिया गया। आपको बता दे मेडिकल कॉलेज और उनसे संबंधित अस्पतालों में मीडिया कव्हरेज को लेकर चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मीडिया मैनेजमेंट प्रोटोकाॅल जारी किया था। इस आदेश के बाद मीडिया कर्मियों के विरोध के साथ ही विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया था। जिसके बाद आज सरकार ने इस आदेश को स्थगित कर दिया है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों छत्तीसगढ़ चिकित्सा शिक्षा विभाग की तरफ से मीडिया मैनेजमेंट प्रोटोकाॅल के लिए आदेश जारी किया था। अपने प्रारंभिक आदेश में सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों और उनसे संबंधित अस्पतालों में मीडिया के सीधे कव्हरेज पर प्रतिबंध लगाते हुए मीडिया से जनसंपर्क अधिकारी के थ्रू बातचीत के बाद न्यूज कव्हरेज की अनुमति जारी करने का आदेश दिया गया था। विभाग ने यह आदेश अस्पतालों के अधीक्षक और मेडिकल कॉलेजों के ज्वाइंट डायरेक्टर को भेजा था। इस आदेश के बाद प्रदेशभर में मीडियाकर्मियों ने इस आदेश को लेकर विरोध दर्ज कराया था।

राजधानी रायपुर में पत्रकारों ने प्रतीकात्मक रूप से आदेश की कॉपी जलाकर अपना विरोध जताया था। मामला के तूल पकड़ने पर स्वास्थ्य मंत्री मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मीडिया का पक्ष लिया था। स्वास्थ्य मंत्री ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा था कि हमारे लिए मीडिया का सम्मान सर्वोपरि है। जो आदेश जारी हुआ है, वह बिना व्यापक विचार-विमर्श के था। स्वास्थ्य मंत्री ने व्यक्तिगत रूप से इस आदेश को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने की बात कही थी। जिसके बाद अब सरकार ने इस आदेश को स्थगित करने का आदेश आज जारी कर दिया है।

कांग्रेस ने सरकार की मंशा पर उठाये सवाल

छत्तीसगढ़ चिकित्सा शिक्षा विभाग के आदेश के स्थगित करने के बाद कांग्रेस ने इस पर भी सवाल उठाये है। कांग्रेस के चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डाॅ. राकेश गुप्ता ने कहा कि….आदेश का स्थगित कर विभाग हीलाहवाला कर रही है। सरकार की मंशा पर शक है। अगर सरकार मीडिया को वास्तव में अस्पतालों में रिपोर्टिंग से नहीं रोकना चाहती है, तो अपने आदेश को स्थगित करने बजाय वापस ले। उन्होने आरोप लगाया कि सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए इस तरह के आदेश को निकाला था। लेकिन विरोध के बाद इन्होंने मीडिया प्रोटोकॉल को स्थगित किया है।