Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

विपक्ष ने PMGSY के अधूरे कार्य पर उठाया सवाल, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने खड़े किए हाथ तो अध्यक्ष ने कहा- कम से कम चलने लायक बन जाए सड़क

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान विधायक विक्रम उसेंडी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पखांजूर से मायापुर तक सड़क निर्माण का मामला उठाया. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के 15 जून तक कार्य पूरा करने में असमर्थता जताए जाने पर अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि बरसात से पहले कम से कम माइनर रिपेयर का काम हो जाए, और सड़क चलने लायक हो जाए.

विधायक विक्रम उसेंडी ने कहा कि बरसात के पहले यह कार्य ध्यानाकर्षण में पूरा करने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक कार्य क्यों नहीं किया गया? इस पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि 26 जुलाई 2024 के ध्यानाकर्षण में मैने स्ट्रेंथनिंग की घोषणा की थी, और कार्य की पूरा करने की कोशिश भी की गई थी. चूंकि महाराष्ट्र का बॉडर जुड़ गया है तो काफी हैवी ट्रैफिक थी, जिसकी वजह से थोड़ी परेशानी आई, लेकिन इसे जल्द ही कर लिया जाएगा.

इस पर विधायक ने कहा कि कम से कम बरसात के बाद आपने काम शुरू करने की बात की थी, उस लिहाज से अब तक तो पैच रिपेयर का काम शुरू करना चाहिए था. क्या 15 जून के पहले तक सड़क बन पाएगी? इस पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे बजट में लाकर बनाने वाली स्थिति थी, इसलिए यह कार्य शीघ्र कर लिया जाएगा.

विधायक ने कहा कि अपने पास समय भी था कि अनुपूरक में इसका लगभग कार्य किया जा सकता था, क्या इसे बरसात के पहले पूरा कर लिया जाएगा? इस पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 जून से पहले सड़क का कार्य नहीं हो पाएगा, लेकिन जो रिपेयरिंग का कार्य कहा जा रहा है, इसे मैं दिखवा लेता हूं. इस पर अध्यक्ष ने कहा कि कम से कम माइनर रिपेयर का काम हो जाए और सड़क चलने लायक हो जाए.