Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को चूना लगाने में जुटा शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालक, फिंगर प्रिंट लेने के बाद भी 300 परिवारों को नहीं दे रहा राशन…

कवर्धा- गरीब परिवारों के लिए प्रदेश सरकार अनेकों योजना चला रही है, इनमें से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना सरकार की सबसे बड़ी योजना है, ताकि प्रदेश का कोई भी गरीब परिवार भूखा न रहे है. लेकिन सहसपुर लोहारा के शासकीय उचित मूल्य के दुकान का संचालक इस योजना को फेल करने में लगा हुआ है.

सहसपुर लोहारा के वार्ड नंबर 05, 06, 13, 14 और 15 वार्ड के 500 से अधिक हितग्राहियों को बीते अप्रैल और मई माह से 35 किलो चावल नहीं मिला है. इस बात की शिकायत हितग्राहियों ने जिला खाद्य अधिकारी के पास की है, उसके बावजूद अभी तक गरीब परिवारों को राशन वितरण नहीं किया गया है. राशन नहीं मिलने से गरीब परिवारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

हितग्राहियों का आरोप है कि राशन दुकान के संचालक मनहरण श्रीवास द्वारा 500 लोगों को राशन दिया जाता था, लेकिन बीते दो माह का राशन महज 200 लोगों को ही दिया गया, शेष 300 लोगों को राशन देने में आनाकानी कर रहा है. सोसायटी संचालक पहले से ही फिंगर प्रिंट ले चुका है, उसके बावजूद भी गरीब परिवारों को सरकार की से मिलने वाली 35 किलो चावल नहीं दिया जा रहा है.

हितग्राहियों ने जब चावल देने की मांग करते है, तो उन लोगों को अभी स्टॉक में चावल नहीं होने का समझाइश देकर वापस लौटा देते हैं. भोले-भाले हितग्राही उल्टे पांव लौट जाते हैं, जबकि सरकार ने गरीबों के लिए पहले से ही राशन की व्यवस्था कर दी जाती है, ताकि कोई भी गरीब भूखा न सोए. इस मामले में चर्चा करने पर राशन दुकान संचालक मनहरण श्रीवास ने स्टॉक नहीं होने की वजह से राशन नहीं दिया जा रहा है.