Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

आत्मदाह की चेतावनी देने वाली वृद्ध महिला अचानक गायब, खोज में जुटी पुलिस

पिथौरा। शिक्षिका द्वारा हड़पे गए अपने घर को वापिस दिलाने की मांग को लेकर प्रशासन के आत्मदाह की चेतावनी देने वाली वृद्ध महिला अचानक गायब हो गई है. 70 वर्षीय महिला प्रतिभा मसीह ने कलेक्टर जनदर्शन में न्याय की गुहार लगाते हुए चेतावनी दी थी, कि अगर उसे उसका घर वापिस नहीं दिलाया गया तो वह 10 जून को CM हाउस के सामने आत्मदाह कर लेगी. रविवार की सुबह से वह अपनी बौद्धिक विकलांग बेटी और दो नातियों और के साथ अचानक कहीं चली गई है. उनके गायब होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है. पुलिस बीते 24 घंटों से उनको ढूंढने में जुटी हुई है.

सूत्रों के अनुसार, 2 दिन पहले अधिकारीयों ने प्रतिभा मसीह को डाट-फटकार लगाई थी, जिससे प्रतिभा मसीह बेहद अपमानित महसूस कर रही थी. इसके बाद रविवार सुबह से गायब होना कई सवालों को जन्म दे रहा है.

जानकारी के मुताबिक, महिला महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड के लहरौद गांव की रहने वाली है. महिला की शिकायत के अनुसार उन्होंने 2017 में लहरौद गांव के वार्ड क्रमांक 6 में स्थित मकान खरीदा था, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते 2019 में उन्होंने गांव की ही शासकीय शिक्षिका गंगादेवी ध्रुव से 73 हजार रुपए उधार लिए और ये तय हुआ था कि छह माह में राशि लौटाकर मकान वापस ले लेगी, लेकिन तय समय से पहले ही जब उन्होंने पैसा लौटाने की कोशिश की तो शिक्षिका ने रकम लेने से इनकार कर दिया और दावा किया कि मकान अब उन्हीं का है.