Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

ब्वायफ्रेंड ने ही नर्स की हत्या की थी, पुलिस ने आरोपी प्रेमी को किया गिरफ्तार

रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक हृदय विदारक घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। यहां के लालपुर इलाके में गुरुवार की सुबह एमएमआई हॉस्पिटल में कार्यरत नर्स प्रियंका दास (23 वर्ष) का शव खून से लथपथ हालत में उसके किराए के कमरे से मिला। प्रियंका मूल रूप से मनेंद्रगढ़ (जिला कोरिया) की रहने वाली थी और पिछले कुछ महीनों से रायपुर में अपनी सहेलियों के साथ रहकर नर्सिंग का काम कर रही थी।

घटना की जानकारी तब सामने आई जब उसकी रूममेट सुबह प्रियंका को देखने उसके कमरे में पहुंची। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने के बाद जब दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर प्रियंका मृत अवस्था में मिली। उसके शरीर पर चाकू के तीन गहरे घाव पाए गए।

मामले की सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से पुलिस को कई अहम सबूत मिले हैं। जांच के दौरान यह सामने आया कि प्रियंका की हत्या उसके पूर्व प्रेमी दुर्गेश वर्मा ने की है। आरोपी दुर्गेश रायपुर का ही रहने वाला है और पहले से प्रियंका के साथ रिलेशनशिप में था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका और दुर्गेश के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। दुर्गेश को शक था कि प्रियंका किसी और से संबंध रखती है। इसी शक ने धीरे-धीरे जुनून का रूप ले लिया और उसने हत्या की योजना बना डाली। बुधवार देर रात या गुरुवार तड़के आरोपी प्रियंका के कमरे में पहुंचा और बहस के दौरान गुस्से में आकर चाकू से उस पर हमला कर दिया।

टिकरापारा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी दुर्गेश को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल भी कर लिया है। पुलिस ने बताया कि वारदात के समय आरोपी पूरी तरह होश में था और हत्या की वजह प्रेम प्रसंग में उपजा शक ही था।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रियंका के सहकर्मियों और पड़ोसियों ने इस घटना पर गहरा आक्रोश और दुख व्यक्त किया है। एमएमआई हॉस्पिटल प्रशासन ने भी प्रियंका की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक जिम्मेदार और मेहनती नर्स थीं।फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर ली है। वहीं फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट और मोबाइल डेटा की जांच के बाद पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले का विस्तृत खुलासा करेगी।