Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, चचेरा भाई ही निकला हत्यारा, इस वजह से उतारा था मौत के घाट

सूरजपुर। जिले के पकनी गांव में हाल ही में हुए युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक के चचेरे भाई ने ही की थी. हत्या का कारण शादी समारोह के दौरान हुए मामूली विवाद को बताया जा रहा है. यह मामला चन्दौरा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, 1 मई की रात पकनी गांव निवासी अनिल मरावी एक शादी समारोह में शामिल होने गया था, लेकिन रात भर घर नहीं लौटा. परिजनों ने अगली सुबह उसकी खोजबीन शुरू की तो गांव के ही एक खेत में उसका खून से लथपथ शव मिला. मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका जताई गई थी.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल व डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू की. मामले की जांच में पता चला कि समारोह के दौरान दोनों भाइयों के बीच खाने-पीने के सामान खत्म हो जाने को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद मृतक अनिल ने आरोपी को जान से मारने की धमकी दी थी. इसी रंजिश में आरोपी ने शादी वाले घर से टांगी लाकर अनिल के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी. आरोपी से पूछताछ में हत्या का यह राज खुला. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी चचेरे भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.