Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बूढ़ातालाब का म्यूजिकल फाउंटेन बंद, मेयर की नाराजगी के बाद संचालन एजेंसी को नोटिस जारी, अनुबंध निरस्त और परफॉर्मेंस गारंटी राजसात करने की चेतावनी

रायपुर। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने कार्यादेश के माध्यम से मेसर्स एमएमआर इनोवेशन्स प्राइवेट लिमिटेड, जुबली हिल्स हैदराबाद (तेलंगाना) को बूढ़ातालाब (स्वामी विवेकानंद सरोवर) में म्यूजिकल फाउंटेन की प्रदाय और स्थापना (संचालन एवं संधारण सहित) का कार्य सौंपा था। लेकिन हाल ही में किए गए स्थल निरीक्षण में यह पाया गया कि म्यूजिकल फाउंटेन बंद है और संचालित नहीं हो रहा है।

बीते 5 दिसंबर 2025 को रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने बूढ़ातालाब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फाउंटेन बंद मिलने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की।

रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की नोटिस में कहा गया है कि अनुबंध की शर्त Employers Requirement (B) Scope of Work के अनुसार म्यूजिकल फाउंटेन का नियमित संचालन एवं संधारण करना एजेंसी की जिम्मेदारी है। इसके बावजूद फाउंटेन का बंद पाया जाना एजेंसी द्वारा अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन को दर्शाता है।

महापौर मीनल चौबे और रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध संचालक सह रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की मुख्य परिचालन अधिकारी ऋचा चंद्राकर ने अनुबंधित एजेंसी मेसर्स एमएमआर इनोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड, जुबली हिल्स, हैदराबाद, तेलंगाना को नोटिस जारी कर निर्देशित किया है कि बूढ़ातालाब (स्वामी विवेकानंद सरोवर) में बंद म्यूजिकल फाउंटेन को तत्काल चालू कर सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित करें एवं भविष्य में इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न न हो, इसका विशेष ध्यान रखें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित एजेंसी के विरुद्ध अनुबंध की शर्तों के अनुसार अनुबंध निरस्त करने एवं परफॉर्मेंस गारंटी राजसात करने हेतु कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित अनुबंधित एजेंसी की होगी।