Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

प्रोफेसर कॉलोनी समेत निचली बस्तियों में पहुंची महापौर, जोन कमिश्नरों को पंप से पानी खाली कराने के दिए निर्देश

रायपुर।  राजधानी में रातभर बारिश से प्रोफेसर कॉलोनी समेत निचली बस्तियों में जलभराव से परेशान लोगों ने आज सुबह नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की. चक्काजाम के बाद रायपुर महापौर मीनल चौबे और आयुक्त विश्वदीप ने पार्षदों और जोन अधिकारियों के साथ जोन 5 और जोन 6 क्षेत्र में कुकरीपारा, प्रोफेसर कॉलोनी, परशुराम नगर सहित अन्य निचले क्षेत्रों में पहुंचकर जलभराव की समस्या का जायजा लिया.

महापौर मीनल चौबे और आयुक्त विश्वदीप ने 5 और 6 जोन कमिश्नरों को तत्काल पंप लगाकर घर में भरे पानी को खींचकर बाहर फेंकवाना और लोगों को त्वरित राहत दिलवाने, जल का भराव वाले घरों में परिवारजनों को तत्काल लंच पैकेट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए.

महापौर और आयुक्त ने नगर निगम जोन 5 और जोन 6 के अधिकारियों को जलभराव क्षेत्रों का शीघ्र सर्वे कर जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नए नाले का शीघ्र निर्माण करवाने का प्रस्ताव भेजने, संबंधित जलभराव क्षेत्रों में मानसून के दौरान विशेष सतर्कता और सजगता बनाए रखकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त् करने एवं सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए.

महापौर मीनल चौबे और आयुक्त विश्वदीप ने रायपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों और जोनों में लगातार बारिश के दौरान हुए जलभराव की स्थिति की जानकारी जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं और जोन स्वास्थ्य अधिकारियों से ली. इस दौरान महापौर ने शहर में लगातार अच्छी सफाई व्यवस्था कायम करने, सतत मॉनिटरिंग कर सफाई संबंधित जनशिकायतों का जोन स्तर पर वार्ड पार्षदों से समन्वय रखकर यथासम्भव त्वरित निदान प्राथमिकता से सुनिश्चित करने निर्देशित किया.