Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

शाहरुख खान को मारने की धमकी देने वाला रायपुर का

रायपुर। बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी की लोकेशन रायपुर के पंडरी इलाके में ट्रेस हुई। मुंबई पुलिस के मुताबिक जिस नंबर से धमकी दी गई है, वह रायपुर के फैजान खान (42) के नाम पर रजिस्टर्ड है। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस फैजान खान के घर रायपुर पहुंची और पूछताछ की।

पूछताछ में फैजान ने बताया कि उसका मोबाइल कुछ दिन पहले गुम हो गया था, जिसकी शिकायत उसने खम्हारडीह थाने में कराई थी। शिकायत की कॉपी दिखाने के बाद युवक को नोटिस देकर छोड़ा गया है। वहीं धमकी मिलने के बाद शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।

मुंबई से तीन अफसर पहुंचे थे रायपुर

मुंबई पुलिस के तीन अफसर रायपुर पहुंचे। बुधवार की रात वे रायपुर के होटल में रुके हुए थे। तड़के उन्होंने पंडरी एरिया में मोबाइल सिम की लोकेशन देखने के बाद युवक के घर गए। मुंबई पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को नोटिस दिया है। उसे मुंबई बुलाया गया है। मामले की जांच मुंबई की बांद्रा पुलिस कर रही है। फिलहाल रायपुर आए तीनों पुलिस अफसर मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं।

क्या है पूरा मामला ?

डीसीपी के अनुसार, बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात कॉलर का कॉल आया था, जिसमें धमकी देते हुए कॉलर ने कहा, बैंड स्टैंड वाले शाहरुख खान को मार दूंगा। कॉलर ने कहा कि अगर उसे 50 लाख नहीं दिए गए तो वो उन्हें जान से मार देगा। जब कॉलर से उसका नाम पूछा गया तो जवाब मिला, मेरे लिए ये मैटर नहीं करता, मेरा नाम हिंदुस्तानी है।

आरोपी की गिरफ्तारी पर क्या बोली रायपुर पुलिस ?

सिविल लाइन CSP अजय कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर मुंबई पुलिस ने रायपुर पुलिस कोई सूचना नहीं दी है। फिलहाल मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी खुद कॉल किया था या किसी और से कराया था ये जांच का विषय है।

2 अक्टूबर को गुम हुआ मोबाइल

पुलिस ने बताया कि फैजान खान पेशे से एडवोकेट है। उससे खम्हारडीह थाने में 2 अक्टूबर को मोबाइल फोन गुम होने की शिकायत दी थी। मोबाइल फोन गुमने के ठीक 3 दिन बाद यानी 5 अक्टूबर को बांद्रा पुलिस स्टेशन के नंबर पर कॉल किया गया। आरोपी के खिलाफ बांद्रा थाने में भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 308 (4), 351 (3)(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

2023 में भी मिली थी धमकियां, बढ़ाई गई थी सिक्योरिटी

साल 2023 में शाहरुख खान को पठान और जवान फिल्म की कामयाबी के बाद लगातार धमकियां मिल रही थीं। मामले की शिकायत दर्ज होने पर सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें Y प्लस सिक्योरिटी दी गई थी। तब से ही शाहरुख खान हर जगह टाइट सिक्योरिटी के साथ ही जाते हैं।