Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सिरफिरे ने खेला खूनी खेल: युवक के सिर पर गमले से वार कर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के रामनगर इलाके में एक पुराने विवाद के चलते एक युवक की हत्या हो गई है। वासु उर्फ सूरज सिन्हा की हत्या सिर पर गमला से वार कर की गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी भोपू उर्फ भूपेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी और मृतक रामनगर इलाके में मजदूरी का काम करते थे। यह घटना रामनगर चौकी क्षेत्र की है।

जानकरी के मुताबिक आरोपी भोपू का मृतक वासु उर्फ सूरज सिन्हा के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बीते 25 अगस्त की रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया की तैश में आकर भोपू ने वासु के सिर पर गमले से वार किया और मौके से फरार हो गया, इस दौरान वासु लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर पड़ा और ज्यादा खून बह जाने की वजह से उसकी मौत हो गई।

मामले में पुलिस ने फरार आरोपी भोपू को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ में जुट गई है। पुलिस की पूछताछ के बाद ही हत्या की असल वजह सामने आएगी कि आखिर भोपू ने वासु की हत्या क्यों की।