Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

झाबुआ की बहनों का स्नेह मेरी अमिट पूंजी है : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल।   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने झाबुआ की दो लाख बहनों द्वारा भेजे गए रक्षा-सूत्र भेंट किए। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को राखी भी बांधी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झाबुआ की बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा राखी स्वरूप में जताया गया स्नेह मेरी अमिट पूंजी है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा लाड़ली बहनों को 1250 रुपए के अतिरिक्त, रक्षाबंधन के उपहार के रूप में 250 रूपए की शगुन राशि भी प्रदान की गई थी। झाबुआ क्षेत्र की लगभग 2 लाख लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त करने के लिए रक्षा सूत्र बनाएं। महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया यह रक्षा-सूत्र, परंपरागत भीली टोकरी (डलिया) में लेकर समत्व भवन पहुंची और प्रतीक स्वरूप यह रक्षा-सूत्र मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भेंट करने के साथ झाबुआ की बहनों की भावना को अभिव्यक्त करते हुए राखी बांधी।