Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

जगदलपुर में बना संभाग का सबसे बड़ा तहसील कार्यालय, पुराने तहसील को बनाया जा रहा हेरिटेज ग्राउंड…

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बस्तर संभाग का सबसे बड़ा तहसील कार्यालय बनकर तैयार हो चुका है. लगातार बढ़ते राजस्व के मामलों को देखते हुए और वर्तमान तहसील कार्यालय में सीमित जगह के चलते प्रशासन के द्वारा नए तहसील कार्यालय का प्रस्ताव रखा गया था.  इसके बाद मां दंतेश्वरी कॉलेज के जर्जर हो चुके हॉस्टल भवन को नए सिरे से तहसील भवन के लिए तैयार किया गया है.

बस्तर कलेक्टर ने बताया कि इस तहसील कार्यालय में राजस्व तहसीलदार, नजूल तहसीलदार, नायाब तहसीलदार सहित अनुविभागीय अधिकारी का भी कोर्ट संचालित किया जाएगा. इसे पहले तहसील और एसडीएम कार्यालय अलग जगह होने के कारण लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ता था. लेकिन अब एक ही छत के नीचे राजस्व के सभी अधिकारी बैठेंगे वहीं दूसरी तरफ पुराने तहसील कार्यालय को बस्तर हेरिटेज ग्राउंड के रूप में तब्दील किया जाएगा. 

बस्तर दशहरा के दौरान विभिन्न रस्मों में हिस्सा लेने बस्तर के कोन- कोने से देवी-देवता यहां पंहुचते हैं. उनके साथ आने वाले पुजारियों और ग्रामीणों के रुकने की व्यवस्था भी अब इस हेरिटेज ग्राउंड में ही होगी.