Special Story

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

करणी सेना अध्यक्ष ने पुलिसवालों के घर में घुसने की दी धमकी, पुलिस ने सेखावत के खिलाफ किया एफआईआर, गृहमंत्री बोले…. अपराधी कोई भी हो, नहीं छोड़ा जाएगा

रायपुर। रायपुर पुलिस ने क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत के खिलाफ FIR दर्ज की है। शेखावत ने सोशल मीडिया में लाइव आकर हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर का जुलूस निकालने का विरोध किया था। इसके साथ ही उसने तोमर की कार्रवाई में शामिल पुलिसवालों और निरीक्षक योगेश कश्यप के साथ ही एसएसपी का नाम लेकर घर में घुसने की धमकी दी थी। इस धमकी के बाद मौदहापारा थाने में पुरानी बस्ती थाने के पूर्व थानेदार योगेश कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

गौरतलब है कि रायपुर के हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई को लेकर करणी सेना लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। रायपुर पुलिस ने फरार विरेंद्र तोमर की गिरफ्तारी के बाद जुलूस निकाले जाने को लेकर करणी सेना पुलिस की कार्रवाई पर आपत्ति जता रही है। इस पूरे मामले को लेकर करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल में लाइव आकर राजधानी रायपुर पुलिस को सीधे धमकी दी थी। उन्होने विरेंद्र तोमर के साथ हुए कार्रवाई के बाद जुलूस निकालने का विरोध किया था।

इसके साथ ही उसने तोमर की कार्रवाई में शामिल पुलिसवालों और रायपुर एसएसपी के घर में घुसने की धमकी दी थी। इस पूरे मामले पर अब रायपुर पुलिस ने अध्यक्ष राज शेखावत पर एक्शन लेते हुए अपराध दर्ज किया है। शेखावत की धमकी के बाद मौदहापारा थाने में पुरानी बस्ती थाने के पूर्व थानेदार योगेश कश्यप ने शिकायत दर्ज करवाई है। इस शिकायत में इंस्पेक्टर योगेश कश्यप ने आपराधिक धमकी, लोक सेवक को धमकाने और सम्मान को ठेस पहुंचाने का जिक्र किया है।

जिसके बाद मौदहापारा पुलिस ने 15 नवंबर को एफआईआर दर्ज की है। वहीं एफआईआर के बाद राज शेखावत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिर धमकी दी है। आपको बता दें कि वीरेंद्र तोमर रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस मामले में गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ में अपराधी कोई भी हो नहीं छोड़ा जाएगा। चाहे कोई भी हो।