Special Story

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित, अप्रैल में मतदान और 4 मई को परिणाम

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित, अप्रैल में मतदान और 4 मई को परिणाम

Shiv Mar 15, 2026 4 min read

नई दिल्ली। देश में अगले बड़े चुनावी मुकाबले की शुरुआत हो गई है। Election…

जशपुर में डेढ़ करोड़ की सड़क पर बवाल, खराब निर्माण पर विधायक ने अधिकारियों को लगाई फटकार

जशपुर में डेढ़ करोड़ की सड़क पर बवाल, खराब निर्माण पर विधायक ने अधिकारियों को लगाई फटकार

Shiv Mar 15, 2026 1 min read

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में बनी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना…

मंत्री रामविचार नेताम का मंच से तंज: “कलेक्टर के आने से अमर अग्रवाल की सीट खतरे में”

मंत्री रामविचार नेताम का मंच से तंज: “कलेक्टर के आने से अमर अग्रवाल की सीट खतरे में”

Shiv Mar 15, 2026 2 min read

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में आयोजित गोधन योजना के उद्घाटन कार्यक्रम…

March 15, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अपराध का गढ़ बन रहा न्यायधानी, शेयर ट्रेडिंग के नाम पर महिला से 60 लाख की ठगी, नशीला पदार्थ बेचने वाले के साथ लूट को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार…

बिलासपुर। न्यायधानी समय के साथ अपराध के मामले में प्रदेश की राजधानी के साथ अन्य बड़े शहरों से आगे निकलता नजर आ रहा है. इसकी एक बानगी देखने गत दिवस देखने को मिली, जब 60 लाख की ऑनलाइन ठगी के मामला सामने आया. वहीं व्यापारी से लूट को अंजाम देने वाला नाबालिगों के साथ नशीला पदार्थ बेचने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शेयर मार्केट में मुनाफे का हवाला देकर महिला से 59.88 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी को अंजाम दिया गया. सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घटित घटना पर पुलिस ने संबंधित मोबाइल धारकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

गन्ना व्यापारी से लूट के आरोपी गिरफ्तार

वहीं दूसरी ओर 13 मई को सेमरताल निवासी गन्ना व्यापारी विकास साहू से हुई लूट के मामले में कोनी पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ उसके तीन 3 नाबालिग सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. अपने दोस्त गोपी साहू के साथ वसूली कर घर लौटते समय विकास साहू की बाइक को रोककर 25 हजार नगद और मोबाइल लूटकर आरोपी भाग निकले थे.

नशीले पदार्थ का सौदागर झारखंड से गिरफ्तार

राजकिशोर नगर स्थित ऊर्जा पार्क में नशीला पदार्थ बेचने के आरोप में फरार चल रहे आरोपी रितुराज सिंह को सरकंडा पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार किया है. मामले में पहले ही एक नाबालिग और एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है. पूर्व में आरोपियों के कब्जे से बेचने के लिए लाए गए 10725 रुपए मूल्य का 55 नग प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया था.