Special Story

कटक के सरकारी हॉस्पिटल में आग लगने से 10 मरीजों की मौत, सीएम साय ने जताया शोक

कटक के सरकारी हॉस्पिटल में आग लगने से 10 मरीजों की मौत, सीएम साय ने जताया शोक

Shiv Mar 16, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के कटक स्थित…

March 16, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सदन में गूंजा राशन दुकान का मामला, e-KYC की वजह से वंचित हितग्राहियों पर मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया बहिर्गमन…

रायपुर। विधानसभा में सोमवार को कार्यवाही के दौरान विपक्ष ने राशन दुकान का मामला उठाया. ई-केवायसी (e-KYC) की वजह से हितग्राहियों के राशन से वंचित रह जाने पर विपक्ष ने मंत्री से जवाब मांगा. खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने दूसरी बार सदन की कार्यवाही का बहिष्कार किया.

सदन में कार्यवाही के दौरान विधायक दिलीप लहरिया ने राशन आंबटन का मुद्दा उठाया. उन्होंने e-KYC नहीं कर पाए हितग्राहियों की जानकारी मांगी. मंत्री दयाल दास बघेल ने बताया कि 64428 हितग्राहियों के e-KYC छूटे हैं. 15758 का e-KYC नहीं हुआ है. विधायक ने कहा कि 1 लाख 44 हजार से ज्यादा लोगों का राशन रोक दिया गया है. मंत्री ने बताया कि जिनका e-KYC नहीं हुआ है, वो जल्द करवा लें.

विधायक दिलीप लहरिया ने इस पर सवाल किया कि KYC कब तक पूरा किया जाएगा. KYC के नाम पर गरीबों का राशन रोका जा रहा है. मंत्री बघेल ने जवाब दिया कि e-KYC राशन दुकान में ही होता है, वहीं KYC होगा, राशन मिल जाएगा. इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राशन दुकानों में कई हितग्राही ऐसे है, जिनका मशीन में अंगूठा (निशान) नहीं मिल रहा, इनके लिए क्या व्यवस्था है? डेढ़ लाख लोग राशन से वंचित हैं, इसके लियें क्या व्यवस्था है?

मंत्री बघेल ने जवाब दिया कि जो वंचित है, वो राशन लेने जाते ही नहीं. e-KYC की व्यवस्था राशन दुकान में ही पीएसओ के माध्यम से हो जाता है. इस पर कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने कहा कि बार-बार हितग्राही राशन दुकान जा रहा है. 2 महीने तक e-KYC नहीं होने पर क्या 3 महीने का राशन एक साथ देंगे?

मंत्री ने कहा कि हितग्राही राशन दुकान नहीं जा रहे तो. मोबाइल से भी e-KYC कर सकते हैं. इस पर भूपेश बघेल ने कहा कि दूरस्थ अंचलों में नेट नहीं चल रहा, सर्वर काम नहीं कर रहा, तो क्या व्यवस्था है? इस पर मंत्री ने कहा कि अगर e-KYC नहीं हुआ है, तो पिछले महीने का राशन देते हैं. इसके साथ मंत्री के जवाब पर असंतोष जताते हुए विपक्ष ने दूसरी बार सदन से बहिर्गमन किया.