Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

लोकसभा में उठा एनएसएस का मुद्दा, बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कार्यक्रम का दायरा बढ़ाने की रखी मांग

जगदलपुर। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप ने राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे को लोकसभा में उठाया। उन्होंने युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री से पूछते हुए कहा कि एनएसएस के दायरे को कैसे बढ़ाया जा सकता है और युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों को और प्रभावी तरीके से किस प्रकार विस्तारित किया जा सकता है।

सांसद कश्यप ने कहा कि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में एनएसएस युवाओं के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक भागीदारी का एक मजबूत माध्यम है। इसलिए इसे बस्तर जैसे क्षेत्रों में और मजबूत किए जाने की आवश्यकता है। सांसद ने यह भी सुझाव दिया कि कार्यक्रम की पहुंच कॉलेजों और स्कूलों में बढ़े, ताकि अधिक संख्या में युवा इससे जुड़ सकें और राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकें।

गौरतलब है कि संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू हुआ है। 19 दिनों के इस सत्र में कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं और इसका समापन 19 दिसंबर को होगा।