Special Story

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सदन में गूंजा बैगा आदिवासी क्षेत्र में नलकूप खनन में धांधली का मुद्दा, भाजपा विधायक की मांग पर मंत्री केदार कश्यप ने दिया जांच का आश्वासन…

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज प्रश्नकाल में बैगा आदिवासी क्षेत्र में नककूप खनन में धांधली का मामला उठा. विधायक भावना बोहरा ने मामले की मांग पर मंत्री केदार कश्यप ने जानकारी उपलब्ध कराने पर जांच कराने का आश्वासन दिया. 

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने प्रश्नकाल में कहा कि आदिवासी बैगा क्षेत्र में पानी दिए जाने के लिए वह नलकूप खनन की जानकारी जो मांगी गई थी, वह बदली हुई है. जानकारी के मुताबिक, इसमें साल बदल दिया गया है? इस पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि जो प्रश्न अपने लगाया है, उसकी जानकारी दी गई है. नलकूप खनन या नल लगाए जाने का कोई कार्य नहीं किया गया है, और यही जानकारी दी गई है. इस पर सभापति ने कहा कि इसकी अवधि मंत्रालय से ही कम की गई है.

विधायक ने सवाल किया कि क्या कृषि के लिए बोरवेल खनन का कोई प्रावधान रखा है? इस पर मंत्री ने कहा कि पीएम जन मन योजना के तहत बहुत सारे कार्य होते हैं. हमारी कोशिश है कि पिछड़े वर्ग के लोगों को ज्यादा से ज्यादा योजना का लाभ दिया जाए कोई अलग से जानकारी हो तो बता दे हम जांच करवा लेंगे.

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि 2019 का नलकूप खनन में 93 नलकूप खनन का कार्य होना था, जिसमें बहुत ज्यादा धांधली हुई है, अधिकारी और ठेकेदारों की मिली भगत थी, क्या इसकी जांच कराएंगे? इस पर मंत्री ने कहा कि जो भी जानकारी दी गई है, अलग से उपलब्ध करवा दें, दिखावा लेंगे. बैगा जनजाति के लोगों के लिए जाने सदैव बेहतर क्रियान्वयन करना है.