Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

हाउसिंग बोर्ड के मकानों को फ्री होल्ड करने का मामला सदन में गूंजा, विधायक मूणत के सवाल पर मंत्री जायसवाल ने बताया –

रायपुर। विधानसभा बजट सत्र के पांचवें दिन छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मकानों को फ्री होल्ड करने का मामला गूंजा. भाजपा विधायक राजेश मूणत ने कहा कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के मकानों के फ्री होल्ड के हजारों मामले सामने आए थे, लेकिन फ्री होल्ड नहीं हो पाया. मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि आने वाले दिनों में भू-राजस्व संहिता संशोधन विधेयक लाया जाएगा. फ्री होल्ड का विषय उस संशोधन में रखा गया है. 

भाजपा विधायक राजेश मूणत ने कहा कि रायपुर, भिलाई, दुर्ग की कई कॉलोनियों में लोग फ्री होल्ड के लिए भटक रहे हैं, लेकिन कृषि भूमि को आवासीय नहीं किए जाने की वजह से अब तक नहीं किया जा सका. सदन में लोक हित से जुड़े फैसले पर यदि कोई निर्णय लिया जाता है और फिर तीन महीने बाद भी स्थिति वैसी रहे, अफसर वही जवाब दे तो इस व्यवस्था पर निर्णय दिया जाना चाहिए.

इस पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि सदस्य की चिंता से सरकार सजग है. इस मामले में राजस्व विभाग को भेजा गया है. आने वाले दिनों में भू राजस्व संहिता संशोधन विधेयक लाया जाएगा. फ़्रीड होल्ड का विषय उस संशोधन में रखा गया है.

राजेश मूणत ने कहा कि 4 दिसंबर 2024 को कैबिनेट में यह फ़ैसला कर फ़्री होल्ड का प्रकरण राजस्व विभाग को भेजा गया था, लेकिन तीन महीने बाद भी इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया. कैबिनेट के विषय पर भी यदि अधिकारी इस तरह से रवैया दिखाए तो क्या उन अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं किया जाएगा.

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि जल्द ही दोनों विभाग के सचिव इस पर बैठकर प्रक्रिया तेज कर देंगे. भू-राजस्व संहिता में संशोधन कर जल्द ही फ्रीड होल्ड का प्रकरण खत्म कर लिया जाएगा. सदन के अगले सत्र के पहले इसे पूरा कर लिया जाएगा.