Special Story

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड का समुचित लोगों को नहीं…

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांकेर के जर्जर पुल-पुलियों का मुद्दा विधानसभा में गूंजा, काम नहीं करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र के आठवें दिन प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक विक्रम उसेंडी ने कांकेर जिले के जर्जर पुल-पुलियों की मरम्मत का मुद्दा उठाया. संबंधित मंत्री के जवाब पर आसंदी ने काम नहीं कर पा रहे ठेकेदारों को ब्लैकलिस्टेड करने की बात कही.

प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक विक्रम उसेंडी ने कांकेर जिले अंतर्गत जर्जर पुल पुलियों के निर्माण की स्वीकृति का मुद्दा उठाते हुए सवाल किया कि निर्माण कब तक होगा? क्योंकि पुलिया काफी संकरा है, और अब डेमेज हो गए हैं, रेलिंग भी नहीं हुई है. क्या इसकी वजह से दुर्घटनाएं घटित हुई है? हां तो किस तरीके की व्यवस्था की गई है?

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि जो कांकेर जिले से भानुप्रतापपुर पखांजूर की ओर जाने वाली सड़क काफी महत्वपूर्ण है. यह सही है कि आज की अवधि तक यह कार्य पूरा करना चाहिए था. जो कि अनुबंधक के चले जाने की वजह से नहीं हो पाया है. अब तक 134 में से 114 पुल-पुलियों का काम किया गया है. लेकिन जो अनुबंध में शामिल था, उसका निर्माण नहीं किया गया है. मामला उच्च न्यायालय में लंबित है.

उन्होंने बताया कि 11 पुल-पुलिए संकरे हैं, लेकिन विभाग ने उसे ठीक करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की है. सड़कों की स्वीकृति के लिए क्षेत्रीय अधिकारी को पत्र भी लिखा है. मंत्री जी ने निर्माण की घोषणा की है, बजट में शामिल है. एक पुल का काम अप्रैल तक पूरा हो जाएगा. दूसरे के कार्य में भी हम लगे हुए हैं. हम चाहते हैं कि यह निर्माण कार्य जल्द हो जाए.

इस पर विधायक उमेश पटेल ने सवाल किया कि क्या अभी तक कोई दुर्घटना नहीं हुई है? इस पर अरुण साव ने कहा कि दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, लेकिन विभाग उसके लिए कार्य कर रहे हैं. अब तक दुर्घटना हुई नहीं है. अनुबंधक चला गया है, इसलिए निर्माण नहीं हुआ. शासकीय स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है.

विधायक ने इस पर कहा कि 77/2 जो सड़क है, वहां 5 दुर्घटनाएं हो चुकी है. 30 अप्रैल, 11 नवंबर, दिसम्बर, इस तरह से 5 घटनाएं है. लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन विभाग के उत्तर में कुछ भी नहीं हुआ है, यह कहना यह गलत जानकारी है. इस पर आसंदी ने कहा कि जो भी जानकारी है वो आप उपलब्ध करा दीजिए.

इस पर विधायक ने कहा कि स्थल पर दुर्घटना हुई है, इन्हें स्वीकार तो करना चाहिए. मैं यह पूरी जानकारी पटल पर रखना चाहता हूं.. इस पर आसंदी ने कहा कि जो ठेकेदार कार्य नहीं कर पा रहे उन्हें ब्लैक लिस्टेड करना चाहिए. मंत्री अरुण साव ने कहा कि थाने से दुर्घटना होने की जानकारी नहीं आई है, लेकिन मैं आपकी बात को स्वीकार करता हूं. मैने शुरू से स्वीकार किया है कि महत्वपूर्ण रोड है, इसके मरम्मत के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं.