Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ में फिर गरमाया धर्मांतरण का मुद्दा: हिंदू संगठन के विरोध के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, तीन महिलाओं समेत 4 के खिलाफ दर्ज की FIR

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर धर्मांतरण के नाम पर बवाल हुआ है। ताजा मामला रायगढ़ से सामने आया है, जहां शहर के मिट्ठू मुड़ा मोहल्ले के एक घर में रविवार की सुबह कुछ महिलाएं प्रार्थना कर रही थीं। इस बात की खबर जैसे ही हिंदू संगठनों को लगी, उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर घर को घेर लिया और पुलिस को सूचित किया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रार्थना सभा के बहाने महिलाओं का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया। मामला तूल पकड़ता देख पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में लिया था, इसके बाद अब पुलिस ने एक युवक और 3 महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज की है।

बता दें कि पुलिस ने जिन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, वे सभी एक ही परिवार के हैं। इनमें संतोष सिंह, सुषमा सिंह, दमयंती सिंह और तृप्ती सिंह का नाम शामिल है। इन सभी के खिलाफ धारा 296, 299, 302, 351(3) और 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आज रविवार को शासकीय अवकाश के चलते इन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में रखा है। सोमवार को इन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

धर्म परिवर्तन की शिकायत पर पहुंचे जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल और हिंदू संगठन के अंशु टुटेजा ने बताया कि बीते कुछ दिनों से कुछ मोहल्लों में धर्मांतरण कराने की शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद रविवार सुबह सूचना मिली कि काफी संख्या में महिलाएं यहां हैं और घर के बाहर तक उनकी आवाज आ रही थी। उन्होंने बताया कि अपने धर्म को अच्छा बताकर दूसरे धर्म विशेष को कमजोर बताया जा रहा था। इसका हमने विरोध किया और हम दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं।