Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

घायल युवक को अपनी गाड़ी में बैठाकर कटघोरा अस्पताल पहुंचाया, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दिखाई इंसानियत की मिसाल

कोरबा। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का मानवीय चेहरा सामने आया है। कटघोरा–बिलासपुर मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में घायल युवक को देखकर मंत्री ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और खुद घायल को अपनी गाड़ी में बैठाकर कटघोरा अस्पताल पहुंचाया।

यह घटना उस वक्त हुई जब मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने काफिले के साथ सड़क मार्ग से गुजर रही थीं। रास्ते में उन्हें घायल अवस्था में एक युवक दिखा, जो दर्द से तड़प रहा था। मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए उन्होंने बिना देर किए काफिला रुकवाया और अपने वाहन में युवक को बैठाकर सीधे अस्पताल रवाना हुईं।

इतना ही नहीं, मंत्री ने मौके पर ही जिला चिकित्सा अधिकारी को फोन कर घायल युवक को त्वरित और समुचित उपचार दिलवाने के निर्देश भी दिए।

स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने मंत्री के इस संवेदनशील और जिम्मेदार रवैये की जमकर तारीफ की। लक्ष्मी राजवाड़े ने यह साबित कर दिया कि नेतृत्व सिर्फ कुर्सी से नहीं, कर्म से पहचाना जाता है।