Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

टी20 मैच के लिए आज रायपुर पहुंचेगी भारतीय टीम, खिलाड़ियों के साथ-साथ कोच गौतम गंभीर भी बने आकर्षण का केंद्र, स्वागत में राजधानी के चौक-चौराहों में लगाए गए बैनर-पोस्टर…

रायपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 जनवरी को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच के लिए आज पहुंच रही भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ टीम के मुख्य कोच और दो बार के विश्व कप विजेता गौतम गंभीर भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं.

गौतम गंभीर के स्वागत के लिए Team CricFest और Aranya Sports City Group ने शहर के प्रमुख चौराहों, मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर भव्य स्वागत पोस्टर लगाए गए हैं. इन पोस्टरों के माध्यम से Team CricFest ने अपने मेंटोर गौतम गंभीर का हार्दिक स्वागत करते हुए, उन्हें और पूरी भारतीय टीम को T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं. पोस्टरों में क्रिकेट के प्रति सम्मान, जुनून और देशभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से झलकती है, जिसने शहरवासियों और क्रिकेट प्रेमियों का विशेष ध्यान आकर्षित किया है.

CricFest एक समर्पित क्रिकेटिंग फेस्टिवल और प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य क्रिकेट को केवल एक खेल नहीं बल्कि एक उत्सव के रूप में प्रस्तुत करना है. यह मंच युवाओं, उभरते खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों को जोड़ते हुए खेल, सीख और प्रेरणा का साझा अनुभव प्रदान करता है. CricFest क्रिकेट संस्कृति को बढ़ावा देने, प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खेल के मूल मूल्यों को समाज तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

यह स्वागत अभियान Team CricFest और Aranya Sports City Group की संयुक्त पहल है, जो खेलों के विकास और क्रिकेट के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निरंतर सक्रिय हैं. दोनों संस्थाओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि गौतम गंभीर के नेतृत्व और मार्गदर्शन में भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करेगी और एक बार फिर देश को गौरवान्वित करेगी.