Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

स्वास्थ्य मितानिन संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल ने 7 अगस्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य मितानिन संघ ने सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए 7 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल और कलम बंद आंदोलन की घोषणा की है। आंदोलन की शुरुआत नया रायपुर स्थित तूता धरना स्थल से होगी, जहां अलग-अलग संभागों की मितानिनें चरणबद्ध ढंग से प्रदर्शन करेंगी।

स्वास्थ्य मितानिन संघ की प्रवक्ता सपना चौबे ने जानकारी दी है कि 7 अगस्त को रायपुर संभाग, 8 अगस्त को दुर्ग संभाग, 9 अगस्त को बिलासपुर संभाग, 10 अगस्त को सरगुजा संभाग, 11 अगस्त को बस्तर संभाग की मितानिनें एकजुट होकर सरकार से अपना हक मांगेंगी।

प्रवक्ता ने कहा कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में सरकार ने अपने घोषणा पत्र में यह स्पष्ट वादा किया था कि मितानिन, मितानिन प्रशिक्षक, हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर और ब्लॉक कोऑर्डिनेटरों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत शामिल किया जाएगा। लेकिन अब तक उस वादे को अमलीजामा नहीं पहनाया गया।”हम अपने सम्मान, स्थायित्व और भविष्य के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं,” सपना चौबे ने कहा।

अब देखना होगा कि सरकार मितानिनों की इस निर्णायक लड़ाई पर क्या रुख अपनाती है — क्योंकि ये वही महिलाएं हैं जिन्होंने कोरोना से लेकर गांव-गांव स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।